Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अमित शाह बोले- नशामुक्त पुलिस यूनिट बनेगा चंडीगढ़; 2100 से अधिक एआइ कैमरे लगाने की तैयारी, पुलिस बेड़े में 154 नए वाहन शामिल

मोनिका रावत /चंडीगढ़। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि नई न्याय संहिताओं को प्रभावी ढंग से लागू कर चंडीगढ़ पुलिस ने देश के सामने उदाहरण पेश किया है। पुलिस ने करीब 85 प्रतिशत मामलों में दोषसिद्धि हासिल की है और औसतन 140 दिनों में न्यायिक प्रक्रिया पूरी कर आरोपितों को सजा दिलाने में सफलता पाई है। उन्होंने कहा कि नई न्याय संहिताओं का सही तरीके से क्रियान्वयन हो तो देश में न्याय मिलने की प्रक्रिया तेज हो सकती है।

चंडीगढ़ पुलिस के 60वें स्थापना दिवस और राष्ट्रपति पुलिस कलर अलंकरण समारोह में अमित शाह ने कहा कि तीन नए आपराधिक कानूनों की शुरुआत चंडीगढ़ से हुई। अंग्रेजों के समय के दंड आधारित कानूनों को हटाकर देश ने न्याय आधारित व्यवस्था की ओर कदम बढ़ाया है। चार अगस्त 2024 से अब तक चंडीगढ़ में 8,206 एफआइआर दर्ज की गई हैं। इनमें 75 से 90 प्रतिशत मामलों में चार्जशीट ऑनलाइन दाखिल करने का काम किया गया है। उन्होंने इसे देश में रिकॉर्ड बताया।

एनडीपीएस मामलों में 93 प्रतिशत दोषसिद्धि का दावा

गृह मंत्री ने कहा कि नए कानूनों के बाद एनडीपीएस मामलों में चंडीगढ़ पुलिस ने 93 प्रतिशत दोषसिद्धि हासिल कर आरोपितों को जेल भेजने का काम किया है। नशे और गैंगस्टर के खिलाफ चल रही मुहिम को उन्होंने चंडीगढ़ पुलिस की बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने विश्वास जताया कि देश में नशामुक्त होने वाली पहली पुलिस यूनिट चंडीगढ़ बनेगी।

10 मिनट में क्यूआरटी और चार मिनट में पुलिस रिस्पांस

अमित शाह ने कहा कि चंडीगढ़ पुलिस का रिस्पांस टाइम चार मिनट है, जबकि क्यूआरटी का समय करीब 10 मिनट बताया गया। उन्होंने पुलिस की त्वरित कार्रवाई और तकनीक आधारित व्यवस्था की सराहना की।

एआइ से लैस 2100 से अधिक कैमरे मिलेंगे

गृह मंत्री ने बताया कि शहर में पहले से करीब 2,130 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। केंद्र सरकार की ओर से चंडीगढ़ को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक से लैस 2,152 अतिरिक्त कैमरे उपलब्ध कराने की बात कही गई है। इससे शहर की सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी तथा अपराध पर नजर रखने में मदद मिलेगी।

पुलिस ने जीते 145 पदक

अमित शाह ने बताया कि भारतीय पुलिस ब्यूरो मीट में चंडीगढ़ पुलिस ने 35 स्वर्ण, 38 रजत और 72 कांस्य पदक जीतकर कुल 145 पदक हासिल किए। उन्होंने पुलिसकर्मियों के कल्याण के लिए किए जा रहे प्रयासों का भी उल्लेख किया। उनके अनुसार, 130 विधवा पुलिस परिवारों को हर महीने आठ हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। शिक्षा और खेल छात्रवृत्ति पर करीब 2.25 करोड़ रुपये खर्च किए जाते हैं।

192 पुलिस आवासों का शिलान्यास

उन्होंने बताया कि वर्ष 2026 में पुलिस बल में 154 नए वाहन शामिल किए गए हैं। पुलिस आवास संतुष्टि का स्तर 48 प्रतिशत है, जिसे बढ़ाकर 65 प्रतिशत करने का लक्ष्य रखा गया है। समारोह में टाइप-3 के 192 पुलिस आवासों का शिलान्यास भी किया जाना है।

अमित शाह ने चंडीगढ़ पुलिस के छह हजार से अधिक जवानों से नशे के खिलाफ लड़ाई को अपना एजेंडा बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव से बचाकर विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में आगे बढ़ना होगा। अंत में उन्होंने राष्ट्रपति पुलिस कलर मिलने पर चंडीगढ़ पुलिस परिवार को बधाई दी और सम्मान की गरिमा बनाए रखने का आह्वान किया।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अमित शाह बोले- नशामुक्त पुलिस यूनिट बनेगा चंडीगढ़; 2100 से अधिक एआइ कैमरे लगाने की तैयारी, पुलिस बेड़े में 154 नए वाहन शामिल

मोनिका रावत /चंडीगढ़। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि नई न्याय संहिताओं को प्रभावी ढंग से लागू कर चंडीगढ़ पुलिस ने देश के सामने उदाहरण पेश किया है। पुलिस ने करीब 85 प्रतिशत मामलों में दोषसिद्धि हासिल की है और औसतन 140 दिनों में न्यायिक प्रक्रिया पूरी कर आरोपितों को सजा...

लवी मेले की सांस्कृतिक संध्याओं के लिए 4 नवंबर से शुरू होंगे कलाकारों के ऑडिशन

रामपुर कॉलेज में सुबह 11 से शाम 4 बजे तक चलेगी चयन प्रक्रिया Summer express/शिमला-: अंतर्राष्ट्रीय लवी मेला-2026 की सांस्कृतिक संध्याओं में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका पाने के लिए स्थानीय एवं उभरते कलाकारों को ऑडिशन से गुजरना होगा। मेला कमेटी की ओर से 4 से 6 नवंबर तक राजकीय महाविद्यालय रामपुर बुशहर के सभागार...

त्रियुंड में अवैध कब्जों पर वन विभाग सख्त, 15 दिन चलेगा विशेष अभियान

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:धर्मशाला के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल त्रियुंड में बढ़ती अनधिकृत गतिविधियों और अवैध कब्जों पर वन विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पर्यटन की आड़ में ट्रैक के आसपास किए जा रहे अतिक्रमण को हटाने के लिए विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। अस्थायी शेड और मैगी पॉइंट्स बनाकर सरकारी...

पहाड़ी दिवस पर लोक संस्कृति और साहित्य का संगम, लोकगाथाओं पर आधारित प्रस्तुतियों ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

Summer express/शिमला-: भाषा एवं संस्कृति विभाग, हिमाचल प्रदेश की ओर से रविवार को गेयटी थियेटर, शिमला में राज्य स्तरीय पहाड़ी दिवस समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में पहाड़ी भाषा, साहित्य और लोक संस्कृति की समृद्ध विरासत की झलक देखने को मिली। कवि सम्मेलन और पारंपरिक लोकगाथाओं पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को यादगार...

बीड़ बिलिंग और इंद्रूनाग में खराब मौसम में उड़ान भरने पर रोक, नियम तोड़े तो रद्द होगा लाइसेंस

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:कांगड़ा जिला की प्रमुख पैराग्लाइडिंग साइट बीड़ बिलिंग और इंद्रूनाग में सुरक्षा नियमों को लेकर प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। खराब मौसम के बावजूद उड़ान भरने वाले पायलटों पर अब कड़ी कार्रवाई होगी। नियमों की अनदेखी करने पर न केवल पायलट का लाइसेंस रद्द हो सकता है, बल्कि संबंधित ऑपरेटर की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.