Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अंबाला में बाइक को 25 मीटर तक घसीटकर फरार हुआ ट्रैवलर, युवक की मौत

Summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला कैंट में टांगरी बांध के पास तेज रफ्तार ट्रैवलर की टक्कर से बाइक सवार 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैवलर चालक घायल युवक को सड़क पर छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना का 4 मिनट 7 सेकेंड का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें ट्रैवलर बाइक को टक्कर मारने के बाद करीब 25 मीटर तक घसीटता हुआ दिखाई दे रहा है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक से सड़क पर चिंगारियां निकलने लगीं।

मृतक की पहचान महेश नगर क्षेत्र की शिव कॉलोनी, खोजकीपुर निवासी मोहित के रूप में हुई है। वह पीवीसी का काम करता था। हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल मोहित को पहले सिविल अस्पताल अंबाला कैंट पहुंचाया गया। हालत नाजुक होने के कारण डॉक्टरों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया, लेकिन परिजन जब उसे एंबुलेंस से चंडीगढ़ ले जा रहे थे तो रास्ते में उसकी हालत बिगड़ गई। बाद में अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि सड़क पर सामान्य रूप से वाहनों की आवाजाही हो रही है। इसी दौरान एक बाइक सवार युवक ट्रैक्टर-ट्रॉली के पीछे चलता हुआ मोड़ पर पहुंचता है और मुड़ने के लिए रुक जाता है। तभी पीछे से तेज रफ्तार ट्रैवलर आता है और बाइक को जोरदार टक्कर मार देता है। टक्कर के बाद बाइक ट्रैवलर के साथ करीब 25 मीटर तक घिसटती चली जाती है। इस दौरान बाइक से चिंगारियां निकलती दिखाई देती हैं। हादसे के बाद चालक वाहन रोकने के बजाय वहां से फरार हो जाता है।

ट्रैवलर के जाने के बाद मोहित सड़क पर बेसुध पड़ा दिखाई देता है। करीब 20 सेकेंड बाद वहां से गुजर रहा एक कार सवार युवक अपनी गाड़ी रोककर घायल की मदद के लिए पहुंचता है। कुछ ही देर में दो अन्य बाइक सवार भी मौके पर आ जाते हैं। सभी लोग डायल 112 पर सूचना देते हैं। हादसे की जानकारी मिलने के करीब एक मिनट के भीतर पुलिस की ईआरवी टीम मौके पर पहुंच जाती है। पुलिसकर्मी घायल को संभालते हैं और उसे अस्पताल ले जाने की व्यवस्था करते हैं। करीब डेढ़ मिनट बाद टीम उसे अपनी गाड़ी में लेकर सिविल अस्पताल अंबाला कैंट के लिए रवाना हो जाती है।

मृतक के भाई राहुल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार रात करीब 1:30 बजे मोहित अपनी टीवीएस स्पोर्ट बाइक पर घर से निकला था। जब वह टांगरी बांध के पास साकेत अस्पताल के सामने पहुंचा तो एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। सूचना मिलने पर पुलिस की ईआरवी-113 टीम में तैनात एएसआई ललित कुमार और एसपीओ लाभ सिंह मौके पर पहुंचे और घायल को सिविल अस्पताल पहुंचाया था।

बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद मोहित का शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। उधर, महेश नगर थाना पुलिस ने राहुल की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 281, 125(ए), 106 और 324(4) के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल संजीव कुमार को सौंपी गई है। सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बावजूद अभी तक ट्रैवलर चालक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

रेवाड़ी में पटाखों के अवैध कारोबार पर पुलिस की छापेमारी, तीन लोग हिरासत में

Summer express, रेवाड़ी। दीपावली के त्योहार को देखते हुए रेवाड़ी पुलिस ने अवैध रूप से पटाखों की बिक्री और भंडारण करने वालों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। पुलिस ने शहर के मुक्तिवाड़ा, तकियासराय, गोकलगेट और शक्तिनगर सहित विभिन्न इलाकों में छापेमारी कर पटाखों का अवैध भंडार पकड़ा है। इस कार्रवाई के दौरान तीन...

अंबाला में बाइक को 25 मीटर तक घसीटकर फरार हुआ ट्रैवलर, युवक की मौत

Summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला कैंट में टांगरी बांध के पास तेज रफ्तार ट्रैवलर की टक्कर से बाइक सवार 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैवलर चालक घायल युवक को सड़क पर छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना का 4 मिनट 7 सेकेंड का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है,...

झज्जर में प्रदूषण पर प्रशासन की सख्ती, आठ अवैध आरएमसी प्लांट हटवाए

Summer express, झज्जर। एनसीआर में लगातार बिगड़ती वायु गुणवत्ता और प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। ग्रैप के नियमों का पालन सुनिश्चित करने और हवा को दूषित करने वाली गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए उपायुक्त ने संबंधित विभागों को अवैध गतिविधियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने...

त्योहारी सीजन में सुबह 6 से दोपहर 2 बजे तक ही चल सकेंगे खनन सामग्री ढोने वाले वाहन, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

Summer express/ऊना, राकेश-:त्योहारी सीजन में बढ़ती भीड़ और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने खनन एवं खनिज सामग्री ढोने वाले भारी वाहनों के संचालन पर समय सीमा निर्धारित की है। उपायुक्त जतिन लाल ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत आदेश जारी करते हुए स्पष्ट किया...

तेलंगाना में बचाव अभियान के दौरान बड़ा हादसा, SDRF की दो नावें पलटीं

Summer express,हैदराबाद। तेलंगाना के खम्मम जिले में बाढ़ के पानी में फंसे मछुआरों को बचाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। बेथुपल्ली झील में राहत एवं बचाव अभियान चला रही स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (SDRF) की दो नावें पलट गईं। इस घटना में करीब 10 जवान लापता हो गए हैं। हादसे के बाद प्रशासन और...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.