नीलकमल मोनू | लुधियाना
समर न्यूज
भाई मंझ सेवक जत्था मॉडल ग्राम, लुधियाना की ओर से शनिवार, 7 नवंबर को गुरुद्वारा धन्न पोठोहार, गुरचरण पार्क, कोचर मार्केट के नजदीक लड़ीवार कीर्तन समागम एवं सिमरन अभ्यास कार्यक्रम श्रद्धापूर्वक आयोजित किया गया। इस अवसर पर संगत ने गुरबाणी कीर्तन का आनंद लिया और सिमरन अभ्यास के माध्यम से गुरु चरणों से जुड़ने का सौभाग्य प्राप्त किया।
समागम के दौरान जतिंदर सिंह गलहोत्रा, जसबीर सिंह वालिया, परमजीत सिंह, भूपिंदर सिंह बग्गा, कुलवजीत सिंह, इंद्रप्रीत सिंह, परविंदर पाल सिंह और रविंदर सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने बेटी सुखमनप्रीत कौर, भूपिंदर सिंह मान और कुलविंदर कौर को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया।
इस मौके पर रामनदीप सिंह, गगनदीप सिंह, गुरचरण सिंह, अमरीक सिंह, राजिंदर सिंह, तजिंदर सिंह, जगपाल, गुरमीत कौर, बवनीर कौर, जसविंदर कौर, सुखविंदर सिंह, हरदीप सिंह सिकरी और हनी जी सहित जत्थे के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।