Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

छठ महापर्व से पहले अंबाला कैंट स्टेशन पर उमड़ी भीड़, रेलवे की तैयारियों की खुली पोल

Summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। छठ महापर्व नजदीक आते ही बिहार और पूर्वांचल जाने वाले प्रवासी यात्रियों की संख्या बढ़ने लगी है। त्योहार अपने परिवार के साथ मनाने के लिए बड़ी संख्या में लोग घरों का रुख कर रहे हैं, लेकिन रेलवे की पर्याप्त व्यवस्थाएं नहीं होने के कारण यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर बिहार जाने वाली ट्रेनों में जबरदस्त भीड़ उमड़ रही है। हालात ऐसे हैं कि यात्रियों को ट्रेनों में चढ़ने तक की जगह नहीं मिल रही और कई लोग दरवाजों पर लटककर सफर करने को मजबूर हैं।

रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ के बीच अव्यवस्थाओं की तस्वीरें भी सामने आ रही हैं। ट्रेन में जगह पाने के लिए कोई खिड़की के रास्ते अंदर जाने की कोशिश कर रहा है तो कोई दरवाजे पर लटककर यात्रा कर रहा है। सबसे चिंताजनक स्थिति उन यात्रियों की है, जो ट्रेन में चढ़ने के लिए रेलवे ट्रैक का सहारा ले रहे हैं। इस तरह जान जोखिम में डालकर सफर करने की कोशिश किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।

छठ महापर्व और दीपावली के दौरान हर साल बिहार और पूर्वांचल जाने वाले यात्रियों की संख्या में भारी बढ़ोतरी होती है। इसके बावजूद रेलवे प्रशासन की ओर से समय रहते अतिरिक्त ट्रेनों और मौजूदा ट्रेनों में अतिरिक्त डिब्बों की व्यवस्था नहीं किए जाने पर सवाल उठ रहे हैं। त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या का अनुमान पहले से होने के बावजूद पर्याप्त इंतजाम नहीं होने से स्टेशन पर स्थिति बिगड़ती नजर आ रही है।

यात्रियों का कहना है कि वे अपने परिवार के साथ छठ महापर्व मनाने के लिए घर जाना चाहते हैं, लेकिन ट्रेनों में अत्यधिक भीड़ के कारण सफर करना मुश्किल हो गया है। ट्रेन में चढ़ने के लिए भी काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से मांग की है कि भीड़ को देखते हुए तत्काल अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जाएं और मौजूदा ट्रेनों में अतिरिक्त डिब्बे लगाए जाएं, ताकि उन्हें सुरक्षित तरीके से अपने गंतव्य तक पहुंचने का मौका मिल सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

छठ महापर्व से पहले अंबाला कैंट स्टेशन पर उमड़ी भीड़, रेलवे की तैयारियों की खुली पोल

Summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। छठ महापर्व नजदीक आते ही बिहार और पूर्वांचल जाने वाले प्रवासी यात्रियों की संख्या बढ़ने लगी है। त्योहार अपने परिवार के साथ मनाने के लिए बड़ी संख्या में लोग घरों का रुख कर रहे हैं, लेकिन रेलवे की पर्याप्त व्यवस्थाएं नहीं होने के कारण यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना...

चम्बा के दो दर्जन गांवों में तीन दिन से मोबाइल नेटवर्क ठप, हजारों लोग परेशान

Summer express, चम्बा। हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले की चरोड़ी पंचायत के अंतर्गत आने वाले करीब दो दर्जन गांवों में पिछले तीन दिनों से मोबाइल नेटवर्क सेवा बाधित है। जिओ और बीएसएनएल का नेटवर्क ठप होने से हजारों ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। द्रेबड़, देहरी, हढूंढ, रैला, कुलहाल और चरोड़ी सहित...

आईजीएमसी शिमला में 14 नवंबर को स्पाइना बिफिडा पीड़ित बच्चों की विशेष ओपीडी

Summer express, शिमला (संजू)। स्पाइना बिफिडा जैसी जन्मजात बीमारी से पीड़ित बच्चों को विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) शिमला में 14 नवंबर को विशेष ओपीडी आयोजित की जाएगी। इसमें 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों की विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम स्वास्थ्य जांच करेगी और बीमारी...

छठ पूजा पर यात्रियों की सुविधा के लिए अंबाला मंडल ने घोषित कीं आठ जोड़ी विशेष ट्रेनें

Summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। छठ पूजा के दौरान बिहार और पूर्वांचल जाने वाले यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं। यात्रियों को त्योहार पर अपने घरों तक पहुंचाने के लिए अंबाला रेल मंडल ने आठ जोड़ी विशेष ट्रेनों की घोषणा की है। इसके अलावा 25 जोड़ी अन्य...

धीरेंद्र शास्त्री और संगीत रागी के खिलाफ एफआईआर की मांग, गुरुग्राम में अहीर समाज ने सौंपा ज्ञापन

Summer express, गुरुग्राम (अनुज पांचाल)। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री और प्रोफेसर संगीत रागी के भगवान श्रीकृष्ण तथा यादव समाज के इतिहास को लेकर कथित आपत्तिजनक बयानों के मामले में अहीर समाज का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को समाज के लोगों ने गुरुग्राम स्थित पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर दोनों के खिलाफ एफआईआर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.