Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रेवाड़ी नगर परिषद में फर्जी प्रॉपर्टी आईडी बनाने का मामला, क्लर्क हरकेश निलंबित

Summer express, रेवाड़ी, हरियाणा। नगर परिषद में अनियमित तरीके से प्रॉपर्टी आईडी जारी करने के मामले में प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए क्लर्क हरकेश को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आरोप है कि एक गैर-मंजूरशुदा प्लॉट की गलत जीपीएस लोकेशन दर्ज कर उसे अप्रूव्ड कॉलोनी में दिखाया गया और इसके आधार पर फर्जी तरीके से प्रॉपर्टी आईडी जारी कर दी गई। मामले में नगर परिषद के जांचकर्ता बलवान की भूमिका भी जांच के दायरे में है। निलंबन अवधि के दौरान क्लर्क हरकेश का मुख्यालय नगर पालिका धारूहेड़ा निर्धारित किया गया है। विभागीय जांच पूरी होने तक उन्हें वहीं रिपोर्ट करना होगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिल्ली रोड स्थित शिव नगर में करीब 707 गज का एक गैर-मंजूरशुदा प्लॉट था। आरोप है कि नगर परिषद के जांचकर्ता बलवान और प्रॉपर्टी आईडी की प्रक्रिया पूरी करने वाले क्लर्क हरकेश ने कथित तौर पर मिलीभगत कर प्लॉट की वास्तविक लोकेशन में बदलाव किया। प्लॉट की जीपीएस लोकेशन शिव नगर के सामने स्थित अप्रूव्ड कॉलोनी ‘उत्तम नगर मंदिर’ के पास दर्शाई गई। इस तरह गलत लोकेशन दर्ज करके प्लॉट की प्रॉपर्टी आईडी जारी कर दी गई।

मामले का खुलासा होने के बाद इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों तक पहुंची। नगरायुक्त ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जांचकर्ता बलवान और क्लर्क हरकेश दोनों से जवाब मांगा था। दोनों कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर उनकी भूमिका को लेकर स्पष्टीकरण मांगा गया था।

बताया जा रहा है कि कर्मचारियों की ओर से दिया गया जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया। प्रारंभिक जांच में अनियमितताओं और लापरवाही के संकेत मिलने के बाद नगरायुक्त के निर्देश पर क्लर्क हरकेश को निलंबित करने के लिखित आदेश जारी कर दिए गए हैं।

प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद नगर परिषद में प्रॉपर्टी आईडी जारी करने की प्रक्रिया और संबंधित कर्मचारियों की भूमिका को लेकर मामला चर्चा में है। फिलहाल विभागीय जांच जारी है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नांगल चौधरी में राव नरबीर के बयान से सियासी चर्चा तेज, जाटों के वोट पर भी बोले

Summer express, नांगल चौधरी, हरियाणा। गुरुग्राम के बादशाहपुर से भाजपा विधायक एवं कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने महेंद्रगढ़ जिले के नायन गांव में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कई राजनीतिक बयान दिए। इस दौरान उन्होंने अपनी ही सरकार में सत्ता के संतुलन और नेताओं के प्रभाव को लेकर टिप्पणी की। उन्होंने नांगल चौधरी...

रेवाड़ी नगर परिषद में फर्जी प्रॉपर्टी आईडी बनाने का मामला, क्लर्क हरकेश निलंबित

Summer express, रेवाड़ी, हरियाणा। नगर परिषद में अनियमित तरीके से प्रॉपर्टी आईडी जारी करने के मामले में प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए क्लर्क हरकेश को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आरोप है कि एक गैर-मंजूरशुदा प्लॉट की गलत जीपीएस लोकेशन दर्ज कर उसे अप्रूव्ड कॉलोनी में दिखाया गया और इसके आधार पर फर्जी...

गुरुग्राम के सेक्टर-71 में गोल्फ कोर्स के तालाब में डूबने से दो बच्चियों की मौत, दो को बचाया

Summer express, गुरुग्राम, हरियाणा। गुरुग्राम के सेक्टर-71 स्थित एक बिल्डर कंपनी के गोल्फ कोर्स में बने मिनी तालाब में डूबने से दो बच्चियों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य बच्चियों को सुरक्षित बचा लिया गया। हादसा शाम का बताया जा रहा है। चारों बच्चियां तालाब में नहाने के लिए पहुंची थीं। घटना के बाद...

नारनौल बस स्टैंड पर यात्रियों की भारी भीड़, दिल्ली-गुरुग्राम रूट पर बसों की कमी से बढ़ी परेशानी

Summer express, नारनौल, हरियाणा। लंबे अवकाश के बाद कामकाज पर लौट रहे लोगों को नारनौल बस स्टैंड पर बसों की कमी के चलते भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भैया दूज के अवसर पर बहनों की आवाजाही बढ़ने से बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़ और अधिक हो गई है। दिल्ली और गुरुग्राम...

मंडी में शादी समारोह से लौट रही कार खड्ड में गिरी, होमगार्ड जवान की मौत

Summer express, मंडी, हिमाचल प्रदेश। मंडी जिले के सरकाघाट उपमंडल के बलद्वाड़ा क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में होमगार्ड जवान की मौत हो गई, जबकि डीएसपी सरकाघाट का गनमैन गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा हटली थाना क्षेत्र के अंतर्गत जबोठी खड्ड पुल के पास हुआ, जहां शादी समारोह से लौट रही एक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.