Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मंडी के पंडोह में पुलिस ने पकड़ी बीयर की 200 पेटियां, चालक वाहन छोड़कर फरार

Summer express, मंडी, हिमाचल प्रदेश। मंडी जिले के पंडोह में पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक फोर व्हीलर से बीयर की 200 पेटियां बरामद की हैं। पुलिस टीम को देखकर वाहन चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बीयर और वाहन को कब्जे में लेकर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। मामले में आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।

जानकारी के अनुसार, पंडोह चौकी प्रभारी राकेश कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि एक जीप के माध्यम से पंजाब ब्रांड की बीयर की बड़ी खेप ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर चौकी प्रभारी ने पुलिस टीम के साथ मंडी-पंडोह फोरलेन पर सात मील के पास नाकाबंदी की। मंगलवार रात करीब दो बजे पुलिस ने संदिग्ध वाहनों की जांच शुरू की।

इसी दौरान एक संदिग्ध फोर व्हीलर सात मील के पास पहुंची। पुलिस टीम को देखकर चालक ने कुछ दूरी पहले ही वाहन रोक दिया और खुद मौके से फरार हो गया। पुलिस कर्मचारियों ने वाहन की तलाशी ली तो उसके अंदर बीयर की 200 पेटियां मिलीं। इसके बाद पुलिस ने वाहन और शराब की खेप को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।

पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि जिले में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए अलग-अलग स्थानों पर नाकाबंदी और जांच अभियान चलाया जा रहा है। अवैध शराब के कारोबार सहित अन्य गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई को लेकर पंडोह क्षेत्र में चौकी प्रभारी राकेश कुमार की चर्चा हो रही है। उन्होंने महज तीन दिन पहले ही चौकी का कार्यभार संभाला था और पदभार ग्रहण करने के बाद यह उनकी पहली बड़ी कार्रवाई है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की सक्रियता की सराहना की है। उनका कहना है कि इस तरह की कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मंडी में शादी समारोह से लौट रही कार खड्ड में गिरी, होमगार्ड जवान की मौत

Summer express, मंडी, हिमाचल प्रदेश। मंडी जिले के सरकाघाट उपमंडल के बलद्वाड़ा क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में होमगार्ड जवान की मौत हो गई, जबकि डीएसपी सरकाघाट का गनमैन गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा हटली थाना क्षेत्र के अंतर्गत जबोठी खड्ड पुल के पास हुआ, जहां शादी समारोह से लौट रही एक...

मंडी के पंडोह में पुलिस ने पकड़ी बीयर की 200 पेटियां, चालक वाहन छोड़कर फरार

Summer express, मंडी, हिमाचल प्रदेश। मंडी जिले के पंडोह में पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक फोर व्हीलर से बीयर की 200 पेटियां बरामद की हैं। पुलिस टीम को देखकर वाहन चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बीयर और वाहन को कब्जे में लेकर आरोपी...

जनजातीय गौरव सप्ताह के तहत हिमाचल के सभी 14 संगठनात्मक जिलों में होंगे भव्य कार्यक्रम : सुनील नेगी

Summer express, शिमला,। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील नेगी ने शिमला में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में देशभर में 11 से 18 नवंबर तक जनजातीय गौरव सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी क्रम...

कांग्रेस राज में क्राइम कैपिटल बनता जा रहा हिमाचल प्रदेश, लगातार हत्याओं से दहशत में जनता : डॉ. राजीव बिंदल

Summer express, शिमला, । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने हिमाचल प्रदेश में लगातार सामने आ रही हत्या, गोलीबारी और अन्य आपराधिक घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए प्रदेश की कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के लगभग...

मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना से संजय ने संवारा भविष्य, दो कारोबार से कमा रहे 25 हजार रुपये

Summer express, राकेश, ऊना, हिमाचल प्रदेश। हिमाचल प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना जरूरतमंद युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में मददगार साबित हो रही है। योजना के तहत मिली दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता से ऊना जिले के अंब उपमंडल के चुरूड़ू निवासी 27 वर्षीय संजय भरवाल ने अपना कार वॉशिंग सर्विस स्टेशन शुरू किया। कारोबार...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.