{विधानसभा चुनाव 2027 से पहले 29 आईएएस और 111 पीसीएस अधिकारियों को सौंपी नई जिम्मेदारियां
समर न्यूज | चंडीगढ़
पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले राज्य सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए एक साथ 254 अधिकारियों के तबादले किए हैं। मंगलवार रात जारी आदेशों के अनुसार, इनमें 29 आईएएस, 111 पीसीएस, 25 तहसीलदार, 79 नायब तहसीलदार और राजस्व विभाग के 10 अधिकारी शामिल हैं। इस फेरबदल में मोहाली, लुधियाना, पटियाला सहित छह जिलों के उपायुक्त भी बदले गए हैं।
इन छह जिलों को मिले नए उपायुक्त
सरकार ने मोहाली में आदित्य डचलवाल, रूपनगर में कोमल मित्तल, लुधियाना में हिमांशु अग्रवाल, पटियाला में हिमांशु जैन, बरनाला में अभिजीत कपलिश और तरनतारन में निर्मल ओसेपचन को नया उपायुक्त नियुक्त किया है।
अभिजीत कपलिश को बरनाला नगर निगम के आयुक्त का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है।
{चुनाव आयोग के निर्देशों के बाद हुई कार्रवाई
जानकारी के अनुसार, भारत निर्वाचन आयोग ने आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों की तैनाती संबंधी निर्देश जारी किए थे। आयोग ने स्पष्ट किया है कि चुनाव ड्यूटी से जुड़े किसी भी अधिकारी की तैनाती उसके गृह जिले में नहीं होनी चाहिए।
इसके अलावा पिछले चार वर्षों के दौरान एक ही जिले में तीन वर्ष या उससे अधिक समय तक सेवाएं दे चुके अधिकारियों को भी स्थानांतरित करने के निर्देश दिए गए हैं। नौ युवा आईएएस अधिकारियों को उपमंडल अधिकारी की जिम्मेदारी
सरकार ने वर्ष 2024 बैच के नौ आईएएस अधिकारियों को विभिन्न क्षेत्रों में उपमंडल अधिकारी नियुक्त किया है। इनमें गुरलीन को भवानीगढ़, अभिमन्यु मलिक को खमानों, हर्षिता शर्मा को अहमदगढ़, शिवांश अस्थाना को मजीठा, लिंधिया एलएन को मोरिंडा, प्रगति रानी को मूनक, ओइशी मंडल को कलानौर और मुकिलन आर को बनूड़ में तैनात किया गया है।
{नगर निगमों और विकास प्राधिकरणों में भी बदलाव
पीसीएस अधिकारियों के तबादलों के तहत दमनजीत सिंह मान को लुधियाना नगर निगम का आयुक्त और कंवरजीत सिंह को कपूरथला नगर निगम का आयुक्त नियुक्त किया गया है।
दमनदीप कौर को मोहाली का उपमंडल अधिकारी बनाने के साथ नगर निगम मोहाली के आयुक्त का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। वहीं, जशनप्रीत कौर गिल को पीआरटीसी पटियाला की प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त हरप्रीत सिंह को खेल एवं युवा सेवाएं विभाग का निदेशक, राहुल गुप्ता को परिवहन विभाग का विशेष सचिव और मनीषा राणा को सूचना प्रौद्योगिकी एवं उद्योग प्रोत्साहन विभाग का निदेशक बनाया गया है।सरकार ने अमृतसर, लुधियाना, फिरोजपुर, फाजिल्का, होशियारपुर और फतेहगढ़ साहिब सहित विभिन्न जिलों में अतिरिक्त उपायुक्तों की नियुक्तियां भी की हैं।