Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड में सुनील वर्मा नंबरदार तीसरी बार सामाजिक कार्यकर्ता नियुक्त

Summer express, भिवानी, हरियाणा। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने सुनील वर्मा नंबरदार को तीसरी बार सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में नियुक्त किया है। बोर्ड के अध्यक्ष शंकर लाल धूपड़ ने उनकी नियुक्ति की है। नियुक्ति के बाद सुनील वर्मा नंबरदार ने बोर्ड में अपना कार्यभार संभाल लिया है। वह सांसद धर्मबीर सिंह के मीडिया सलाहकार और जिला कष्ट निवारण समिति के सदस्य भी हैं।

अपनी नियुक्ति पर सुनील वर्मा नंबरदार ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता, शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, सांसद धर्मबीर सिंह, शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष शंकर लाल धूपड़, सचिव दीपक बाबूलाल कारवा और भाजपा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कौशिक सहित अन्य नेताओं और अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बोर्ड ने उन्हें तीसरी बार यह जिम्मेदारी सौंपी है और वह इसका पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे।

सुनील वर्मा नंबरदार ने कहा कि शिक्षा बोर्ड की ओर से समय-समय पर आयोजित सामाजिक गतिविधियों और कार्यक्रमों में वह सक्रिय रूप से भाग लेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि बोर्ड की ओर से सौंपी गई जिम्मेदारियों को पूरी गंभीरता और समर्पण के साथ निभाया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि सुनील वर्मा नंबरदार को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड में उत्कृष्ट कार्यों के लिए पहले भी सम्मानित किया जा चुका है। जिला प्रशासन भिवानी की ओर से उन्हें अब तक 14 बार सम्मानित किया गया है। इसके अलावा हरियाणा सरकार उन्हें छह बार जिला कष्ट निवारण समिति का सदस्य मनोनीत कर चुकी है। वह हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड में सीएम विंडो इंचार्ज की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं।

उनकी तीसरी बार नियुक्ति पर प्रजापति महासभा के अध्यक्ष रोहताश वर्मा, जय भगवान लांगयान, विक्रम लहकेरा, मनोज तिगड़ाना, प्रो. भूपेंद्र चौहान, मुरारी लाल वर्मा, भाजपा पर्यावरण प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बलदेव शर्मा, जयराज बिढलान, प्रो. देवेंद्र कुमार और पशु चिकित्सक डॉ. साहिल वर्मा सहित कई लोगों ने प्रसन्नता जताई और सरकार का आभार व्यक्त किया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड में सुनील वर्मा नंबरदार तीसरी बार सामाजिक कार्यकर्ता नियुक्त

Summer express, भिवानी, हरियाणा। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने सुनील वर्मा नंबरदार को तीसरी बार सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में नियुक्त किया है। बोर्ड के अध्यक्ष शंकर लाल धूपड़ ने उनकी नियुक्ति की है। नियुक्ति के बाद सुनील वर्मा नंबरदार ने बोर्ड में अपना कार्यभार संभाल लिया है। वह सांसद धर्मबीर सिंह के मीडिया सलाहकार...

गुरुग्राम में गौ तस्करों ने बजरंग दल की टीम पर की फायरिंग, दो गाय घायल

Summer express,गुरुग्राम, हरियाणा। गुरुग्राम में गौ तस्करी की सूचना पर पिकअप वाहन का पीछा कर रहे बजरंग दल के सदस्यों पर कथित तौर पर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पीछा किए जाने के दौरान खुद को घिरा देखकर गौ तस्करों ने चलती पिकअप से गौवंश को सड़क पर फेंकना शुरू...

घुमारवीं बस स्टैंड के बाहर बस की चपेट में आया युवक, मौके पर मौत

Summer express, घुमारवीं, हिमाचल प्रदेश। घुमारवीं बस स्टैंड के बाहर बुधवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां बस की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। जानकारी के अनुसार, बस स्टैंड...

हरियाणा के 2 हजार से अधिक कर्मचारियों को मिलेगा वेतन समानता का लाभ, वित्त विभाग ने जारी किए निर्देश

Summer express, चंडीगढ़, हरियाणा। हरियाणा सरकार के दो हजार से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों को वेतन असमानता से राहत मिलने की उम्मीद है। राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले को लागू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिसके तहत यदि किसी विभाग में वरिष्ठ कर्मचारी का वेतन उसके कनिष्ठ कर्मचारी से कम...

हरियाणा में 14 IAS-HCS अधिकारियों के तबादले, गुरुग्राम और पानीपत के प्रशासनिक प्रमुख बदले

Summer express, चंडीगढ़, हरियाणा। हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में फेरबदल करते हुए 14 वरिष्ठ अधिकारियों के स्थानांतरण और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। मुख्य सचिव कार्यालय की ओर से जारी आदेशों के तहत 7 भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और 7 हरियाणा सिविल सेवा (HCS) अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.