Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हमीरपुर में इलेक्ट्रिकल गोदाम में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, आठ लाख का सामान जलकर राख

Summer express, आरविंदर सिंह , हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश। भोटा चौक के पास नगर निगम के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में स्थित इलेक्ट्रिकल सामान के गोदाम में आग लगने से करीब आठ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग मंगलवार रात करीब 8:30 बजे श्री बालाजी एंटरप्राइजेज के गोदाम में लगी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

दुकान के मालिक पंकज शर्मा ने बताया कि रात के समय उनके एक पड़ोसी ने फोन कर गोदाम के अंदर से धुआं निकलने की जानकारी दी। सूचना मिलते ही वह तुरंत मौके पर पहुंचे। इस दौरान दमकल विभाग को भी आग लगने की सूचना दे दी गई थी। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का काम शुरू किया और कुछ समय बाद आग पर नियंत्रण पा लिया।

हालांकि, आग बुझाए जाने तक गोदाम में रखा इलेक्ट्रिकल सामान काफी हद तक जल चुका था। इसमें हीटर, पंखे और अन्य बिजली से जुड़े उपकरण शामिल थे। पंकज शर्मा के अनुसार आगजनी की इस घटना में लगभग आठ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट को आग लगने की वजह माना जा रहा है।

घटना पर व्यापार मंडल हमीरपुर के प्रधान सुमित ठाकुर ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि इस मुश्किल समय में व्यापार मंडल और शहर के सभी व्यापारी पीड़ित दुकानदार के साथ खड़े हैं। उन्होंने प्रशासन से भी प्रभावित दुकानदार को हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाने की अपील की है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हमीरपुर में इलेक्ट्रिकल गोदाम में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, आठ लाख का सामान जलकर राख

Summer express, आरविंदर सिंह , हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश। भोटा चौक के पास नगर निगम के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में स्थित इलेक्ट्रिकल सामान के गोदाम में आग लगने से करीब आठ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग मंगलवार रात करीब 8:30 बजे श्री बालाजी एंटरप्राइजेज के गोदाम में लगी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का...

भैया दूज पर महिलाओं को मुफ्त सफर की सौगात, एचआरटीसी बसों का औचक निरीक्षण

Summer express, राहुल चावला, धर्मशाला, हिमाचल प्रदेश। भैया दूज के अवसर पर हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से महिलाओं को एचआरटीसी बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा दी गई। इस विशेष व्यवस्था के तहत महिलाएं सूर्योदय से सूर्यास्त तक प्रदेश में चलने वाली एचआरटीसी की साधारण बसों के साथ-साथ इलेक्ट्रिक बसों में भी बिना किराया दिए...

शिमला में तहबाजारियों के लिए स्थायी नीति बनाने की मांग, कारोबार प्रभावित होने पर जताई चिंता

Summer express,संजू, शिमला, हिमाचल प्रदेश। तहबाजारियों की समस्याओं को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष केशव चौहान ने प्रदेश सरकार और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए उनके लिए स्थायी नीति बनाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि दिवाली के दौरान तहबाजारियों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा, जिससे उनका कारोबार प्रभावित हुआ।...

विकसित हरियाणा के लिए कॉलेजों में होगा ‘रिफॉर्म उत्सव’, विद्यार्थी देंगे प्रशासनिक सुधारों के सुझाव

Summer express, चंडीगढ़ । प्रदेश को विकसित राज्य बनाने के लक्ष्य के साथ अब कॉलेजों के विद्यार्थियों को भी प्रशासनिक और नीतिगत सुधारों की प्रक्रिया से जोड़ा जाएगा। इसके लिए हरियाणा सरकार नवंबर 2026 में प्रदेश के सभी सरकारी, एडिड और सेल्फ फाइनेंसिंग कॉलेजों में सात दिवसीय ‘रिफॉर्म उत्सव 2026- युवा रिफॉर्म्स फॉर विकसित हरियाणा’...

नांगल चौधरी में राव नरबीर के बयान से सियासी चर्चा तेज, जाटों के वोट पर भी बोले

Summer express, नांगल चौधरी, हरियाणा। गुरुग्राम के बादशाहपुर से भाजपा विधायक एवं कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने महेंद्रगढ़ जिले के नायन गांव में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कई राजनीतिक बयान दिए। इस दौरान उन्होंने अपनी ही सरकार में सत्ता के संतुलन और नेताओं के प्रभाव को लेकर टिप्पणी की। उन्होंने नांगल चौधरी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.