Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शिमला में तहबाजारियों के लिए स्थायी नीति बनाने की मांग, कारोबार प्रभावित होने पर जताई चिंता

Summer express,संजू, शिमला, हिमाचल प्रदेश। तहबाजारियों की समस्याओं को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष केशव चौहान ने प्रदेश सरकार और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए उनके लिए स्थायी नीति बनाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि दिवाली के दौरान तहबाजारियों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा, जिससे उनका कारोबार प्रभावित हुआ। छोटे कारोबार के सहारे अपने परिवारों का पालन-पोषण करने वाले लोगों की आजीविका पर इसका सीधा असर पड़ा है।

केशव चौहान ने कहा कि शिमला शहर में ऐसी व्यवस्था लागू की जानी चाहिए, जिससे आम जनता को आवाजाही में किसी तरह की दिक्कत न हो और स्थानीय व्यापारियों का कारोबार भी प्रभावित न हो। इसके साथ ही तहबाजारियों को भी रोजगार के लिए उचित स्थान और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जानी चाहिए, ताकि वे सम्मानपूर्वक अपनी आजीविका चला सकें।

उन्होंने कांग्रेस और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी पर तहबाजारियों को अपने आंदोलनों में इस्तेमाल करने और उन्हें उकसाने का आरोप लगाया। चौहान ने कहा कि सरकार और नगर निगम अब तक इस मुद्दे पर कोई ठोस निर्णय नहीं ले पाए हैं। इसके चलते तहबाजारियों के साथ-साथ शहर के अन्य व्यापारियों और आम लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

भाजपा जिलाध्यक्ष ने प्रदेश सरकार और नगर निगम से मांग की कि तहबाजारियों के लिए जल्द स्पष्ट और स्थायी नीति बनाई जाए। उन्होंने कहा कि नीति बनाते समय तहबाजारियों की आजीविका, स्थानीय व्यापारियों के हितों और आम जनता की सुविधाओं को ध्यान में रखा जाना चाहिए, ताकि सभी के बीच संतुलन कायम हो सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

भैया दूज पर महिलाओं को मुफ्त सफर की सौगात, एचआरटीसी बसों का औचक निरीक्षण

Summer express, राहुल चावला, धर्मशाला, हिमाचल प्रदेश। भैया दूज के अवसर पर हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से महिलाओं को एचआरटीसी बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा दी गई। इस विशेष व्यवस्था के तहत महिलाएं सूर्योदय से सूर्यास्त तक प्रदेश में चलने वाली एचआरटीसी की साधारण बसों के साथ-साथ इलेक्ट्रिक बसों में भी बिना किराया दिए...

शिमला में तहबाजारियों के लिए स्थायी नीति बनाने की मांग, कारोबार प्रभावित होने पर जताई चिंता

Summer express,संजू, शिमला, हिमाचल प्रदेश। तहबाजारियों की समस्याओं को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष केशव चौहान ने प्रदेश सरकार और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए उनके लिए स्थायी नीति बनाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि दिवाली के दौरान तहबाजारियों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा, जिससे उनका कारोबार प्रभावित हुआ।...

विकसित हरियाणा के लिए कॉलेजों में होगा ‘रिफॉर्म उत्सव’, विद्यार्थी देंगे प्रशासनिक सुधारों के सुझाव

Summer express, चंडीगढ़ । प्रदेश को विकसित राज्य बनाने के लक्ष्य के साथ अब कॉलेजों के विद्यार्थियों को भी प्रशासनिक और नीतिगत सुधारों की प्रक्रिया से जोड़ा जाएगा। इसके लिए हरियाणा सरकार नवंबर 2026 में प्रदेश के सभी सरकारी, एडिड और सेल्फ फाइनेंसिंग कॉलेजों में सात दिवसीय ‘रिफॉर्म उत्सव 2026- युवा रिफॉर्म्स फॉर विकसित हरियाणा’...

नांगल चौधरी में राव नरबीर के बयान से सियासी चर्चा तेज, जाटों के वोट पर भी बोले

Summer express, नांगल चौधरी, हरियाणा। गुरुग्राम के बादशाहपुर से भाजपा विधायक एवं कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने महेंद्रगढ़ जिले के नायन गांव में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कई राजनीतिक बयान दिए। इस दौरान उन्होंने अपनी ही सरकार में सत्ता के संतुलन और नेताओं के प्रभाव को लेकर टिप्पणी की। उन्होंने नांगल चौधरी...

रेवाड़ी नगर परिषद में फर्जी प्रॉपर्टी आईडी बनाने का मामला, क्लर्क हरकेश निलंबित

Summer express, रेवाड़ी, हरियाणा। नगर परिषद में अनियमित तरीके से प्रॉपर्टी आईडी जारी करने के मामले में प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए क्लर्क हरकेश को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आरोप है कि एक गैर-मंजूरशुदा प्लॉट की गलत जीपीएस लोकेशन दर्ज कर उसे अप्रूव्ड कॉलोनी में दिखाया गया और इसके आधार पर फर्जी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.