Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

घुमारवीं बस स्टैंड के बाहर बस की चपेट में आया युवक, मौके पर मौत

Summer express, घुमारवीं, हिमाचल प्रदेश। घुमारवीं बस स्टैंड के बाहर बुधवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां बस की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए।

जानकारी के अनुसार, बस स्टैंड से बाहर जाने वाली सड़क पर युवक किसी तरह बस की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी गंभीर थी कि उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और इसमें बस चालक की लापरवाही थी या दुर्घटना के पीछे कोई अन्य कारण रहा। मामले की जांच जारी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

घुमारवीं बस स्टैंड के बाहर बस की चपेट में आया युवक, मौके पर मौत

Summer express, घुमारवीं, हिमाचल प्रदेश। घुमारवीं बस स्टैंड के बाहर बुधवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां बस की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। जानकारी के अनुसार, बस स्टैंड...

हरियाणा के 2 हजार से अधिक कर्मचारियों को मिलेगा वेतन समानता का लाभ, वित्त विभाग ने जारी किए निर्देश

Summer express, चंडीगढ़, हरियाणा। हरियाणा सरकार के दो हजार से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों को वेतन असमानता से राहत मिलने की उम्मीद है। राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले को लागू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिसके तहत यदि किसी विभाग में वरिष्ठ कर्मचारी का वेतन उसके कनिष्ठ कर्मचारी से कम...

हरियाणा में 14 IAS-HCS अधिकारियों के तबादले, गुरुग्राम और पानीपत के प्रशासनिक प्रमुख बदले

Summer express, चंडीगढ़, हरियाणा। हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में फेरबदल करते हुए 14 वरिष्ठ अधिकारियों के स्थानांतरण और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। मुख्य सचिव कार्यालय की ओर से जारी आदेशों के तहत 7 भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और 7 हरियाणा सिविल सेवा (HCS) अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस...

हमीरपुर में इलेक्ट्रिकल गोदाम में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, आठ लाख का सामान जलकर राख

Summer express, आरविंदर सिंह , हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश। भोटा चौक के पास नगर निगम के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में स्थित इलेक्ट्रिकल सामान के गोदाम में आग लगने से करीब आठ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग मंगलवार रात करीब 8:30 बजे श्री बालाजी एंटरप्राइजेज के गोदाम में लगी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का...

भैया दूज पर महिलाओं को मुफ्त सफर की सौगात, एचआरटीसी बसों का औचक निरीक्षण

Summer express, राहुल चावला, धर्मशाला, हिमाचल प्रदेश। भैया दूज के अवसर पर हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से महिलाओं को एचआरटीसी बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा दी गई। इस विशेष व्यवस्था के तहत महिलाएं सूर्योदय से सूर्यास्त तक प्रदेश में चलने वाली एचआरटीसी की साधारण बसों के साथ-साथ इलेक्ट्रिक बसों में भी बिना किराया दिए...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.