Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कुरुक्षेत्र में नेशनल हाईवे पर बस और ट्राले की टक्कर, सभी यात्री सुरक्षित

Summer express, कुरुक्षेत्र। नेशनल हाईवे-44 पर शाहाबाद में मारकंडा पुल के पास एक निजी बस और ट्राले के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसा सुबह करीब पांच बजे हुआ। दिल्ली से जम्मू जा रही बस में 20 से अधिक यात्री सवार थे। टक्कर के समय ज्यादातर यात्री नींद में थे। गनीमत रही कि हादसे में किसी यात्री को चोट नहीं आई और सभी सुरक्षित बच गए।

जानकारी के अनुसार, बस दिल्ली से जम्मू की ओर जा रही थी। जैसे ही बस शाहाबाद में मारकंडा पुल के नजदीक पहुंची, वह आगे चल रहे ट्राले से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस को नुकसान पहुंचा और उसका एक दरवाजा लॉक हो गया। दरवाजा नहीं खुलने के कारण कई यात्रियों को आपातकालीन निकास द्वार से बाहर निकलना पड़ा।

बस में सवार यात्रियों ने बताया कि चालक तेज रफ्तार से बस चला रहा था। यात्रियों के मुताबिक, आगे चल रहे ट्राले के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी, जिसके चलते बस उससे टकरा गई। हालांकि, हादसे के कारणों की वास्तविक स्थिति जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने के साथ बस और ट्राले के चालकों से भी जानकारी जुटा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

ऊना पुलिस का नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन, 2026 में अब तक 2.25 करोड़ की संपत्ति फ्रीज

Summer express/ऊना, राकेश-: जिला ऊना पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज करते हुए नशा तस्करों की आर्थिक कमर तोड़ने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। पुलिस ने नशा तस्करी के एक मामले में आरोपी अंकुश पराशर और उसके परिजनों से जुड़ी संपत्तियों, बैंक खातों और फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) को...

कंगना रनौत की सोशल मीडिया पोस्ट पर विवाद, DGP से शिकायत; BNS की धाराओं में FIR दर्ज करने की मांग

शिमला, संजू-। मंडी की सांसद एवं अभिनेत्री कंगना रनौत की सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर हिमाचल प्रदेश में विवाद गहरा गया है। इस मामले में कैप्टन अतुल शर्मा ने हिमाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) को लिखित शिकायत सौंपकर कंगना रनौत के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग की है। शिकायतकर्ता ने 10 नवंबर...

जालंधर में फुटबॉल चौक के पास तेज रफ्तार बस ने दो कारों को मारी टक्कर, वाहन क्षतिग्रस्त

Summer express, जालंधर | जालंधर में सड़क हादसों का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी में आज सुबह फुटबॉल चौक के पास एक बस ने ट्रैफिक लाइट के नजदीक खड़ी दो कारों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। अचानक हुई इस दुर्घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की...

तेलंगाना में सिंचाई विभाग के इंजीनियर पर ACB का शिकंजा, 25 करोड़ से अधिक की संपत्ति मिली

Summer expres, हैदराबाद | तेलंगाना में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में सिंचाई विभाग के एक डिप्टी एग्जीक्यूटिव इंजीनियर को गिरफ्तार किया है। आरोपी इंजीनियर की पहचान आर. सत्यनारायण (44) के रूप में हुई है, जो नगरकुर्नूल जिले में सिंचाई एवं कमांड एरिया डेवलपमेंट विभाग में तैनात है। एसीबी...

दुर्गेश जूलॉजिकल पार्क में रोजगार के नए अवसर,92 पदों को मिली मंजूरी

Summer express/हमीरपुर, अरविंद। कांगड़ा जिले के बनखंडी में निर्माणाधीन दुर्गेश जूलॉजिकल पार्क जल्द ही रोजगार और पर्यटन के नए अवसर लेकर आएगा। पार्क के पहले चरण का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। वन्यजीवों की देखभाल और प्रबंधन के लिए आवश्यक बुनियादी सुविधाएं विकसित कर ली गई हैं। अब पार्क को शुरू करने की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.