Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अरुणाचल प्रदेश में भीषण अग्निकांड, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, 24 घर जले

Summer express, ईटानगर। अरुणाचल प्रदेश के कुरुंग कुमे जिले के पारसी-पारलो कस्बे में गुरुवार तड़के भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। आग की चपेट में आने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई, जबकि कस्बे के 24 घर जलकर नष्ट हो गए। मृतकों में एक महिला और उसके तीन नाबालिग बच्चे शामिल हैं। वहीं, महिला का पति घटना के बाद से लापता है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

डिप्टी कमिश्नर चीचुंग चुखू ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक बच्चों में दो बेटे और एक बेटी शामिल हैं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी के अनुसार, आग गुरुवार तड़के करीब 2:30 बजे लगी थी। शुरुआती तौर पर आग एक घर में लगी और देखते ही देखते आसपास के मकानों तक फैल गई। आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को संभलने और सामान बाहर निकालने तक का मौका नहीं मिला।

प्रशासन के मुताबिक, इस अग्निकांड में 19 घर पूरी तरह जलकर राख हो गए, जबकि पांच अन्य मकानों को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा है। इस तरह कुल 24 घर आग से प्रभावित हुए हैं। आग लगने के कारणों का अभी तक आधिकारिक तौर पर पता नहीं चल पाया है। हालांकि, शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि आग रसोईघर से शुरू हुई होगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आग लगने के वास्तविक कारण और संपत्ति के नुकसान का आकलन विस्तृत जांच के बाद ही सामने आएगा।

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता, क्योंकि महिला का पति अभी तक लापता है। उसकी तलाश के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही जिला मुख्यालय कोलोरियांग से प्रशासनिक अधिकारियों और राहत-बचाव दल की टीम को मौके पर भेजा गया। अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर राहत कार्यों की निगरानी शुरू कर दी और प्रभावित परिवारों से संबंधित जानकारी जुटाई।

इस हादसे के दौरान अग्निशमन व्यवस्था की कमी भी सामने आई है। जानकारी के अनुसार, पारसी-पारलो कस्बे में अपना कोई फायर स्टेशन नहीं है। यहां से करीब 38 किलोमीटर दूर कोलोरियांग में अग्निशमन वाहन तैनात है, लेकिन वह समय पर घटनास्थल तक नहीं पहुंच सका। माना जा रहा है कि अग्निशमन सहायता मिलने में देरी के कारण आग पर जल्द काबू पाने में मुश्किल आई और आग ने कई मकानों को अपनी चपेट में ले लिया।

फिलहाल प्रशासन की ओर से हादसे के कारणों, लापता व्यक्ति की तलाश और प्रभावित परिवारों को हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

यूपी और पंजाब में भाजपा की जीत का दावा, अनिल विज ने विपक्षी दलों पर साधा निशाना

Summer express, अंबाला , अंकुर कपूर | हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने उत्तर प्रदेश और पंजाब की राजनीति को लेकर बड़ा बयान दिया है। उत्तर प्रदेश में भीम आर्मी और एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के बीच संभावित गठबंधन को लेकर पूछे गए सवाल पर विज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राज्य में...

फरीदाबाद में आवारा सांड का हमला बना जानलेवा, पांच दिन तक जिंदगी से जूझने के बाद बुजुर्ग की मौत

Summer express, फरीदाबाद | फरीदाबाद के एनआईटी क्षेत्र के डबुआ इलाके में आवारा सांड के हमले में घायल 70 वर्षीय बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान चरण सिंह के रूप में हुई है। वह गुरुद्वारे से माथा टेककर घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में एक आक्रामक सांड ने उन...

तंग गलियों में भी पहुंचेगी इलेक्ट्रिक कूड़ा उठाने वाली गाड़ियां, हमीरपुर को मिलीं चार नई गाड़ियां

तंग गलियों में भी पहुंचेगी इलेक्ट्रिक कूड़ा उठाने वाली गाड़ियां, सूखे-गीले के साथ इलेक्ट्रॉनिक और सेनेटरी वेस्ट भी होगा अलग-अलग एकत्रित हमीरपुर, अरविंद। शहर की तंग गलियों में अब कूड़ा उठाने की समस्या से निजात मिलेगी। नगर निगम हमीरपुर को सरकार की ओर से चार नई इलेक्ट्रिक कूड़ा उठाने वाली गाड़ियां उपलब्ध करवाई गई हैं।...

जयराम ठाकुर को नेता प्रतिपक्ष पद से हटाने की फिराक में भाजपा के कुछ नेता: सीएम सुक्खू

सीएम का दावा- पांच गुटों में बंटी हिमाचल भाजपा, दिल्ली में चल रही लॉबिंग Summer express/मंडी, धर्मवीर। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा के भीतर चल रही राजनीतिक खींचतान को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के कुछ नेता पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को उनके पद से हटाना चाहते...

जसूर ट्रक यूनियन के मंच से राकेश पठानिया का शक्ति प्रदर्शन,चुनावी चर्चाओं पर दिया दोटूक जवाब.. बोले- नूरपुर जन्मभूमि, फतेहपुर कर्मभूमि

Summer express/नूरपुर, संजीव महाजन। जसूर में ट्रक यूनियन के अस्थायी कार्यालय के शुभारंभ के बहाने पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता राकेश पठानिया की मौजूदगी ने क्षेत्र की सियासी चर्चाओं को एक बार फिर गर्म कर दिया। कार्यक्रम में ट्रक यूनियन से जुड़े लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया और उनके योगदान की सराहना करते हुए...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.