Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मणिपुर में दो घटनाओं में गोलीबारी, महिला की मौत और तीन लोग घायल

Summer express, इंफाल | मणिपुर के कांगपोकपी जिले में संदिग्ध उग्रवादियों के दो गुटों के बीच हुई गोलीबारी में कुकी समुदाय की एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। घटना के विरोध में कुकी संगठन ने जिले में 48 घंटे के पूर्ण बंद का आह्वान किया है। संगठन ने राज्य सरकार से जिले से सभी सुरक्षाबलों को हटाने की मांग करते हुए आरोप लगाया है कि सुरक्षाबल आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में विफल रहे हैं।

अधिकारियों के मुताबिक, प्रतिद्वंद्वी उग्रवादी गुटों के बीच गोलीबारी सुबह करीब 11 बजे कांगपोकपी जिले के ताफौ कुकी गांव और पड़ोसी सेनापति जिले के कैलेंगजांग इलाके के पास शुरू हुई। इस दौरान ताफौ कुकी गांव की रहने वाली के. चोंगलोई खेत में काम कर रही थीं, तभी गोली लगने से उनकी मौत हो गई। गोलीबारी में एस. डेविड चोंगलोई और लामखोचोन चोंगलोई भी घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।

घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सीआरपीएफ, बीएसएफ और असम राइफल्स के अतिरिक्त जवान तैनात किए गए हैं। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है तथा संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। सुरक्षाबलों ने सेनापति जिले की सीमा के पास स्थित ताफौ गांव में तलाशी अभियान भी चलाया। इस दौरान स्थानीय लोगों, जिनमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल थीं, ने सुरक्षाबलों को गांव की ओर बढ़ने से रोकने का प्रयास किया।

यह घटना ऐसे समय हुई है, जब ताफौ कुकी गांव के दो युवक 28 अक्टूबर को लापता हो गए थे। दोनों के शव एक नवंबर को पड़ोसी सेनापति जिले में बरामद हुए थे। इस मामले को लेकर कुकी संगठन कमेटी ऑन ट्राइबल यूनिटी (सीओटीयू) पहले से ही विरोध प्रदर्शन कर रहा है। संगठन की प्रमुख मांग है कि ताफौ कुकी गांव को सेनापति के बजाय कांगपोकपी जिला पुलिस के अधिकार क्षेत्र में रखा जाए। राज्य सरकार इस मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को सौंपने पर भी विचार कर रही है।

उधर, उखरुल जिले के सिनाकेइथी के पास धान की कटाई कर रहे किसानों के एक समूह पर भी संदिग्ध उग्रवादियों ने गोलीबारी की। इस घटना में एक व्यक्ति को गोली लगी। सुरक्षाबलों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया और अन्य किसानों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

इस बीच, चूड़चंदपुर जिले में सुरक्षाबलों ने बुधवार को तलाशी अभियान के दौरान भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की। बरामद सामान में 10 फीट लंबा एक रॉकेट, चीन निर्मित चार मोर्टार और छह इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) शामिल हैं। एक अन्य अभियान में कांगपोकपी जिले में यात्री बस की तलाशी के दौरान 1.147 किलोग्राम मेथामफेटामाइन टैबलेट भी जब्त की गईं। मेथामफेटामाइन एक प्रतिबंधित मादक पदार्थ है।

सभी समुदायों के प्रतिनिधित्व वाली समिति बनाएगी मणिपुर सरकार

आईएएनएस के अनुसार, मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने राज्य के सभी समुदायों का प्रतिनिधित्व करने वाली एक समिति गठित करने की घोषणा की है। इसका उद्देश्य विभिन्न समुदायों के बीच संवाद, आपसी विश्वास और सौहार्द को बढ़ावा देना है।

मुख्यमंत्री ने इंफाल स्थित मुख्यमंत्री सचिवालय में राज्य के 10 जनजातीय समुदायों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक के दौरान यह बात कही। उन्होंने बताया कि इस समिति के गठन की दिशा में सरकार कदम उठाएगी। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मणिपुर में विभिन्न समुदायों के बीच एकता को बढ़ावा देने के लिए साझा मंच या समिति की उपलब्धता को लेकर सवाल किया था।

मुख्यमंत्री ने हाल ही में नई दिल्ली में प्रधानमंत्री से मुलाकात की थी। इस दौरान मणिपुर से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई थी। प्रधानमंत्री के सुझाव के बाद राज्य सरकार ने सभी समुदायों को साथ लाने और उनके बीच सौहार्दपूर्ण वातावरण विकसित करने के उद्देश्य से समिति गठित करने की पहल करने का फैसला किया है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

लुधियाना में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 11 अवैध निर्माण ध्वस्त और एक दुकान सील

Summer express, लुधियाना | महानगर में बिना नक्शा पास करवाए और भवन निर्माण नियमों का उल्लंघन कर किए जा रहे अवैध निर्माणों के खिलाफ नगर निगम ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। नगर निगम आयुक्त दमनजीत सिंह मान के निर्देशों पर वीरवार को बिल्डिंग ब्रांच (जोन-ए) की टीम ने विभिन्न इलाकों में अभियान चलाकर...

मणिपुर में दो घटनाओं में गोलीबारी, महिला की मौत और तीन लोग घायल

Summer express, इंफाल | मणिपुर के कांगपोकपी जिले में संदिग्ध उग्रवादियों के दो गुटों के बीच हुई गोलीबारी में कुकी समुदाय की एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। घटना के विरोध में कुकी संगठन ने जिले में 48 घंटे के पूर्ण बंद का आह्वान किया है। संगठन ने...

कांगड़ा में इस साल NDPS एक्ट के तहत 140 मामले दर्ज, 23 आरोपियों को किया गया बंदी

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:जिला कांगड़ा में नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इस वर्ष अब तक NDPS एक्ट के तहत 140 मामले दर्ज किए हैं। इसके साथ ही नशे के अवैध कारोबार से बनाई गई करोड़ों रुपये की...

फरीदाबाद के प्रतापगढ़ में कूड़े का पहाड़ बना मुसीबत, 20 हजार से अधिक लोग परेशान

Summer express, फरीदाबाद | फरीदाबाद के सेक्टर-56 के नजदीक प्रतापगढ़ स्थित कचरा निस्तारण केंद्र में करीब 70 हजार टन कूड़ा जमा हो चुका है। यहां कूड़े का विशाल ढेर आसपास रहने वाले लोगों के लिए गंभीर परेशानी का कारण बन गया है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, इसकी वजह से करीब 20 से 22 हजार लोगों...

गुरुग्राम और मानेसर की हवा हुई बेहद खराब, 24 घंटे में AQI में फिर बढ़ोतरी

Summer express, गुरुग्राम | साइबर सिटी गुरुग्राम और औद्योगिक क्षेत्र मानेसर में वायु प्रदूषण का स्तर लगातार चिंताजनक बना हुआ है। सुबह के समय धुंध के साथ जहरीली हवा ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। शुक्रवार सुबह 8 बजे केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार, गुरुग्राम का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI)...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.