Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

लुधियाना में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 11 अवैध निर्माण ध्वस्त और एक दुकान सील

Summer express, लुधियाना | महानगर में बिना नक्शा पास करवाए और भवन निर्माण नियमों का उल्लंघन कर किए जा रहे अवैध निर्माणों के खिलाफ नगर निगम ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। नगर निगम आयुक्त दमनजीत सिंह मान के निर्देशों पर वीरवार को बिल्डिंग ब्रांच (जोन-ए) की टीम ने विभिन्न इलाकों में अभियान चलाकर 11 अवैध निर्माणों को जेसीबी की मदद से ध्वस्त कर दिया, जबकि एक दुकान को सील कर दिया गया। निगम की इस कार्रवाई से अवैध निर्माण करने वाले लोगों और कॉलोनाइजरों में हड़कंप मच गया।

नगर निगम की टीम ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में बाजवा नगर, बहादुरके रोड, न्यू आजाद नगर, दीप विहार और आसपास के क्षेत्रों में कार्रवाई की। इस दौरान बिना मंजूरी के तैयार की जा रही आठ दुकानों को गिराया गया। इसके अलावा नियमों का उल्लंघन कर बनाए जा रहे लेबर क्वार्टरों और एक औद्योगिक हॉल को भी ध्वस्त किया गया। निगम की टीम ने सरकारी जमीन पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के साथ एक अन्य अवैध दुकान को सील कर दिया।

अभियान का नेतृत्व कर रहे सहायक नगर योजनाकार (एटीपी), जोन-ए निर्वान ने बताया कि जिन भवनों और दुकानों के खिलाफ कार्रवाई की गई है, उनके मालिकों को नगर निगम की ओर से पहले ही चेतावनी दी गई थी। संबंधित लोगों को कानूनी नोटिस जारी कर निर्माण कार्य रोकने के निर्देश भी दिए गए थे। इसके बावजूद उन्होंने नियमों की अनदेखी करते हुए निर्माण जारी रखा। इसी के चलते निगम को ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई करनी पड़ी।

बिल्डिंग ब्रांच के अधिकारियों ने शहरवासियों, प्रॉपर्टी कारोबारियों और बिल्डरों को चेतावनी दी है कि किसी भी आवासीय या व्यावसायिक निर्माण को शुरू करने से पहले नगर निगम से भवन का नक्शा स्वीकृत करवाना अनिवार्य है। बिना मंजूरी निर्माण करने या सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

एटीपी निर्वान ने स्पष्ट किया कि शहर में अवैध निर्माण और अतिक्रमण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि नगर निगम का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और आने वाले दिनों में शहर के अन्य इलाकों में भी नियमों का उल्लंघन कर किए गए निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

लुधियाना में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 11 अवैध निर्माण ध्वस्त और एक दुकान सील

Summer express, लुधियाना | महानगर में बिना नक्शा पास करवाए और भवन निर्माण नियमों का उल्लंघन कर किए जा रहे अवैध निर्माणों के खिलाफ नगर निगम ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। नगर निगम आयुक्त दमनजीत सिंह मान के निर्देशों पर वीरवार को बिल्डिंग ब्रांच (जोन-ए) की टीम ने विभिन्न इलाकों में अभियान चलाकर...

मणिपुर में दो घटनाओं में गोलीबारी, महिला की मौत और तीन लोग घायल

Summer express, इंफाल | मणिपुर के कांगपोकपी जिले में संदिग्ध उग्रवादियों के दो गुटों के बीच हुई गोलीबारी में कुकी समुदाय की एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। घटना के विरोध में कुकी संगठन ने जिले में 48 घंटे के पूर्ण बंद का आह्वान किया है। संगठन ने...

कांगड़ा में इस साल NDPS एक्ट के तहत 140 मामले दर्ज, 23 आरोपियों को किया गया बंदी

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:जिला कांगड़ा में नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इस वर्ष अब तक NDPS एक्ट के तहत 140 मामले दर्ज किए हैं। इसके साथ ही नशे के अवैध कारोबार से बनाई गई करोड़ों रुपये की...

फरीदाबाद के प्रतापगढ़ में कूड़े का पहाड़ बना मुसीबत, 20 हजार से अधिक लोग परेशान

Summer express, फरीदाबाद | फरीदाबाद के सेक्टर-56 के नजदीक प्रतापगढ़ स्थित कचरा निस्तारण केंद्र में करीब 70 हजार टन कूड़ा जमा हो चुका है। यहां कूड़े का विशाल ढेर आसपास रहने वाले लोगों के लिए गंभीर परेशानी का कारण बन गया है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, इसकी वजह से करीब 20 से 22 हजार लोगों...

गुरुग्राम और मानेसर की हवा हुई बेहद खराब, 24 घंटे में AQI में फिर बढ़ोतरी

Summer express, गुरुग्राम | साइबर सिटी गुरुग्राम और औद्योगिक क्षेत्र मानेसर में वायु प्रदूषण का स्तर लगातार चिंताजनक बना हुआ है। सुबह के समय धुंध के साथ जहरीली हवा ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। शुक्रवार सुबह 8 बजे केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार, गुरुग्राम का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI)...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.