Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

धर्मशाला में शीतकालीन सत्र से पहले कांग्रेस की रणनीतिक बैठक, विपक्ष को घेरने की तैयारी

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के आगाज से पहले सत्तारूढ़ कांग्रेस ने विपक्ष के सवालों का जवाब देने और सदन में सरकार का पक्ष मजबूती से रखने के लिए रणनीति तैयार कर ली है। सोमवार को धर्मशाला के तपोवन में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में कांग्रेस विधायक दल की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कांग्रेस की एआईसीसी प्रभारी रजनी पाटिल विशेष रूप से मौजूद रहीं। इस दौरान सत्र में उठने वाले प्रमुख मुद्दों, विपक्ष के संभावित हमलों और सरकार की ओर से रखे जाने वाले तथ्यों पर विस्तार से चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बताया कि विधायक दल की बैठक की शुरुआत पूर्व कांग्रेस विधायक एवं वरिष्ठ नेता नंदलाल को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। सभी विधायकों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें याद किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि नंदलाल का राजनीतिक जीवन ईमानदारी, सादगी और स्वच्छ छवि का प्रतीक रहा है। पार्टी और विधायक दल उनके योगदान को हमेशा याद रखेंगे।बैठक का एक प्रमुख एजेंडा पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में हुई कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार को लेकर तैयार किए जा रहे श्वेत पत्र का मुद्दा रहा। मुख्यमंत्री ने बताया कि श्वेत पत्र तैयार करने के लिए उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के नेतृत्व में आठ मंत्रियों की कमेटी गठित की गई है। कमेटी में हर्षवर्धन चौहान, राजेश धर्माणी और विक्रमादित्य सिंह सहित आठ मंत्री शामिल हैं। यह कमेटी पूर्व सरकार के कार्यकाल से जुड़े विभिन्न मामलों की समीक्षा कर रही है।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के समय कस्टमाइज्ड पैकेज के नाम पर नालागढ़-बद्दी क्षेत्र में करीब पांच हजार बीघा जमीन 99 साल की लीज पर महज एक करोड़ रुपये में दी गई। उन्होंने कहा कि ऐसे कई मामले हैं, जिनका उल्लेख भाजपा की ओर से पूर्व में जारी चार्जशीट और अन्य दस्तावेजों में भी किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्वेत पत्र को लेकर विधायक दल की बैठक में विस्तार से विचार-विमर्श हुआ है। कमेटी जल्द अपनी रिपोर्ट तैयार करेगी और सरकार संबंधित तथ्यों को जनता के सामने रखेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में हुई कथित अनियमितताओं को लेकर सदन के साथ-साथ जनता की अदालत में भी अपना पक्ष रखेगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बादशाह खान अस्पताल की लापरवाही, बिना पोस्टमार्टम परिजनों को सौंपा महिला का शव

Summer express, फरीदाबाद (अनिल मंगला)। फरीदाबाद के बादशाह खान सिविल अस्पताल में लापरवाही का एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां मोर्चरी में रखे एक महिला के शव को बिना पोस्टमार्टम और पुलिस को सूचना दिए परिजनों के हवाले कर दिया गया। जब जांच अधिकारी पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराने के लिए मोर्चरी पहुंचा तो...

ओपी चौटाला की पुण्यतिथि पर 20 दिसंबर को गांव चौटाला में होगा कार्यक्रम

Summer express, डबवाली। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला की पुण्यतिथि पर 20 दिसंबर को उनके पैतृक गांव चौटाला में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर तेजाखेड़ा के निकट विकसित किए जा रहे स्मारक स्थल पर उनकी 28 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। प्रतिमा का अनावरण पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ करेंगे। इनेलो...

बाबा बालक नाथ के दर्शनों को सोलन के तीन युवाओं ने शुरू की पैदल यात्रा, दूसरी बार लगा रहे हाजिरी

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-। बाबा बालक नाथ जी के प्रति अटूट श्रद्धा और आस्था लेकर सोलन के तीन युवा एक बार फिर पैदल यात्रा पर निकल पड़े हैं। तीनों युवा बाबा जी के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पर पहुंचकर शीश नवाएंगे। खास बात यह है कि तीनों युवाओं की यह दूसरी पैदल यात्रा है। इससे पहले भी...

मांडव ऋषि की तपोस्थली में सात दिवसीय मांडव्य उत्सव का आगाज, भव्य शोभायात्रा से गूंज उठी छोटी काशी

तीसरी बार आयोजित हो रहा मांडव्य उत्सव, वर्ष 2024 में हुई थी शुरुआत, सात दिनों तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजेगी मंडी Summer express/मंडी, धर्मवीर। छोटी काशी मंडी में मांडव ऋषि की तपोस्थली को समर्पित सात दिवसीय मांडव्य उत्सव का शुभारंभ भव्य शोभायात्रा के साथ हुआ। तीसरी बार आयोजित किए जा रहे इस उत्सव को लेकर...

कांगड़ा चाय के उत्पादन में 18 हजार किलो का इजाफा, इस साल 1.55 लाख किलो पहुंचा उत्पादन

फ्रांस और जर्मनी में प्रीमियम चाय की सर्वाधिक मांग, ईरान में युद्ध से निर्यात प्रभावित Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला।हिमाचल प्रदेश की पहचान और अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी अलग पहचान रखने वाली कांगड़ा चाय के उत्पादन में इस साल उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अनुकूल मौसम और बेहतर बारिश के चलते चाय उत्पादन में पिछले...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.