Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

महम ब्लॉक समिति चेयरमैन नवनीत राठी पर धोखाधड़ी का केस, फर्जी शपथ पत्र देने का आरोप

Summer express, रोहतक। महम ब्लॉक समिति के चेयरमैन नवनीत राठी के खिलाफ विजिलेंस जांच बंद करवाने के लिए कथित तौर पर फर्जी शपथ पत्र देने के मामले में केस दर्ज किया गया है। ब्लॉक समिति की वाइस चेयरपर्सन निशू रानी की शिकायत पर आर्य नगर थाना पुलिस ने चेयरमैन नवनीत राठी और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी तथा फर्जी दस्तावेज तैयार करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

निशू रानी ने शिकायत में बताया कि उन्होंने ब्लॉक समिति के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर समिति में कथित भ्रष्टाचार को लेकर मुख्यमंत्री और एंटी करप्शन ब्यूरो के अधिकारियों को शिकायत दी थी। इसके बाद मामले की जांच पंचायती राज विभाग की विजिलेंस टीम को सौंपी गई थी। जांच के दौरान शिकायतकर्ताओं को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया था।

निशू रानी के अनुसार, विजिलेंस अधिकारियों से जांच की स्थिति के बारे में जानकारी लेने पर उन्हें बताया गया कि पंचायत समिति महम से संबंधित रिकॉर्ड मांगा गया है। बाद में उन्हें पता चला कि जांच बंद कर दी गई है। जांच बंद होने का कारण पूछने पर अधिकारियों ने बताया कि शिकायतकर्ताओं की ओर से एक शपथ पत्र दिया गया था, जिसके आधार पर कार्रवाई रोक दी गई।

इसके बाद निशू रानी ने शपथ पत्र की प्रति हासिल की तो उस पर उनके हस्ताक्षर होने का दावा किया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि दस्तावेज पर किए गए हस्ताक्षर फर्जी हैं। उनका कहना है कि उन्होंने न तो ऐसा कोई शपथ पत्र दिया था और न ही विजिलेंस जांच बंद कराने के लिए सहमति जताई थी। उन्होंने शपथ पत्र पर नोटरी की मुहर लगाए जाने पर भी सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि बिना उचित सत्यापन के दस्तावेज प्रमाणित किया गया।

शिकायत में निशू रानी ने चेयरमैन पर वित्तीय शक्तियों का कथित दुरुपयोग कर पंचायत समिति को नुकसान पहुंचाने के आरोप भी लगाए हैं। उन्होंने चेयरमैन की वित्तीय शक्तियां रोकने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

वहीं, चेयरमैन नवनीत राठी ने अपने ऊपर लगे आरोपों को साजिश करार दिया है। उनका कहना है कि चुनाव में हारने वाले पक्ष की ओर से लगातार उनके खिलाफ शिकायतें की जा रही हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की कोशिश की गई थी। राठी ने कानून पर भरोसा जताते हुए कहा कि जांच में पूरे मामले की सच्चाई सामने आ जाएगी।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर नवनीत राठी और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े दस्तावेजों और शिकायत में लगाए गए आरोपों की पड़ताल की जा रही है। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सुक्खू सरकार की पहल से प्राकृतिक खेती को मिला नया प्रोत्साहन, ऊना में 50 किसानों से खरीदी 150.8 क्विंटल मक्की

50 रुपये किलो मिल रहा भाव ऊना,राकेश-:किसानों की मेहनत को सही कीमत मिले, इसके लिए हिमाचल प्रदेश सरकार लगातार प्रयास कर रही है। प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की पहल पर प्रदेश सरकार किसानों से प्राकृतिक तरीके से उगाई गई मक्की 50 रुपये प्रति किलो के समर्थन...

नगर कीर्तन में शामिल महिला श्रद्धालु की अचानक मौत, मंडी गोबिंदगढ़ में पसरा मातम

मंडी गोबिंदगढ़। श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर मंडी गोबिंदगढ़ में निकाले जा रहे विशाल नगर कीर्तन के दौरान एक दुखद घटना सामने आई। नगर कीर्तन में शामिल 45 वर्षीय महिला श्रद्धालु की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। घटना के बाद धार्मिक उत्सव का माहौल शोक में बदल...

नवी मुंबई के तेल गोदाम में भीषण आग, आसपास की दो इमारतें भी आईं चपेट में

Summer express, नवी मुंबई। महाराष्ट्र के नवी मुंबई स्थित तुर्भे इलाके के मेफको मार्केट में एक तेल गोदाम में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास की इमारतों को भी अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की...

मंडी की नेहा के प्यार में इंग्लैंड से बारात लेकर पहुंचा थॉमस, पहाड़ी रीति-रिवाजों से रचाई शादी

जर्मनी में शुरू हुई दोस्ती प्यार में बदली, करसोग में हिंदू परंपराओं के साथ सात फेरे लेकर एक-दूजे के हुए नेहा और थॉमस Summer express/मंडी,धर्मवीर -:हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के करसोग में हुई एक अनोखी शादी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां की बेटी नेहा को अपना जीवनसाथी बनाने के लिए...

बाजरा खरीद और भावांतर भुगतान में देरी से किसान परेशान, वीरेंद्र लांबा ने सरकार से मांगा जवाब

Summer express, मंडी अटेली (महेंद्रगढ़)। बाजरा खरीद में हो रही देरी और भावांतर भरपाई योजना की राशि का भुगतान नहीं होने से किसानों की परेशानियां लगातार बढ़ रही हैं। किसान नेता एवं समाजसेवी वीरेंद्र लांबा ने प्रदेश सरकार पर किसानों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि अभी तक कई किसानों के खातों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.