Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बीएसएफ जवान विक्रम शर्मा का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, नम आंखों से दी विदाई

Summer express, आरविंदर सिंह, हमीरपुर। गलोड़ तहसील के कोहलवीं गांव निवासी बीएसएफ जवान विक्रम दत्त शर्मा (विक्की) का शनिवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। तिरंगे में लिपटे जवान को अंतिम विदाई देने के लिए आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों लोग पहुंचे। बीएसएफ के जवानों की टुकड़ी ने अपने साथी को सलामी देकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान माहौल गमगीन रहा और लोगों ने नम आंखों से वीर जवान को विदाई दी।

जानकारी के अनुसार, विक्रम दत्त शर्मा कुछ दिन पहले ही छुट्टी लेकर घर आए थे। शुक्रवार को घर पर हार्ट अटैक आने से उनका अचानक निधन हो गया। जवान के आकस्मिक निधन की खबर से कोहलवीं गांव सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

पूर्व विधायक बलदेव शर्मा भी अंतिम संस्कार में शामिल हुए। उन्होंने देश सेवा में समर्पित जवान को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

बताया गया कि करीब छह महीने पहले ही विक्रम के पिता का भी निधन हुआ था। उनके पिता भी बीएसएफ से सेवानिवृत्त थे। एक ही परिवार में इतने कम समय के भीतर दो सदस्यों के निधन से परिजनों और गांव में शोक का माहौल है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

रोहतक गैंगवार में बागपत के इनामी रवि राठी का नाम आया सामने, सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

Summer express, हिसार। रोहतक में दिल्ली रोड स्थित मिलन ढाबे पर हुई गैंगवार के मामले में बागपत के 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश रवि राठी का नाम सामने आया है। उसने इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट साझा कर वारदात की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है। पुलिस को आशंका है कि हिमांशु उर्फ भाऊ गिरोह...

करनाल के सदर बाजार में 14 वर्षीय किशोर की संदिग्ध हालात में मौत, छत पर मिला अचेत

Summer express, करनाल। सदर बाजार क्षेत्र में 14 वर्षीय किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आठवीं कक्षा में पढ़ने वाला नक्ष उर्फ ऋषभ शाम घर की दूसरी मंजिल पर अचेत अवस्था में मिला। परिजन उसे तुरंत नीचे लेकर आए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद परिवार में मातम...

ग्राम सभा की बैठकों में बढ़-चढ़कर भाग लें ग्रामीण, विकास की योजनाओं में मिलेगी भागीदारी

Summer express, संजीव महाजन, नूरपुर। गांवों के समग्र विकास के लिए ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी बेहद जरूरी है। ग्राम सभा की बैठकें केवल औपचारिक आयोजन नहीं हैं, बल्कि इनके माध्यम से गांव की समस्याओं को सामने रखने और विकास कार्यों की प्राथमिकताएं तय करने का अवसर मिलता है। इसलिए प्रत्येक ग्रामीण को अपनी ग्राम पंचायत...

फुटपाथों से अतिक्रमण हटाने और वरिष्ठ नागरिकों के लिए बैंकों में अलग लाइन की मांग

Summer express, आरविंदर सिंह, हमीरपुर। दी उपभोक्ता संरक्षण संगठन की बैठक में शहर की विभिन्न जनसमस्याओं और उपभोक्ताओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान भोटा चौक और गांधी चौक के फुटपाथों पर बढ़ते अतिक्रमण, मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के आसपास फोटोस्टेट दुकानों में मनमाने दाम वसूले जाने और बैंकों में वरिष्ठ नागरिकों के...

बीएसएफ जवान विक्रम शर्मा का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, नम आंखों से दी विदाई

Summer express, आरविंदर सिंह, हमीरपुर। गलोड़ तहसील के कोहलवीं गांव निवासी बीएसएफ जवान विक्रम दत्त शर्मा (विक्की) का शनिवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। तिरंगे में लिपटे जवान को अंतिम विदाई देने के लिए आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों लोग पहुंचे। बीएसएफ के जवानों की टुकड़ी ने अपने साथी को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.