कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची, 30 प्रत्याशियों के नाम
शगुन कश्यप | चंडीगढ़
समर न्यूज
आगामी चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव 2026 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस ने चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी करते हुए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है।
पार्टी ने पहली सूची में 35 में से 30 वार्डों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। कांग्रेस ने वार्ड नंबर 1 से मलकीत सिंह, वार्ड नंबर 2 से अमनदीप कौर निज्जर, वार्ड नंबर 4 से संगीता कागड़ा, वार्ड नंबर 5 से प्रदीप शर्मा, वार्ड नंबर 6 से सुरजीत सिंह ढिल्लों, वार्ड नंबर 7 से मुकेश राय, वार्ड नंबर 8 से जन्नत जहां नैना, वार्ड नंबर 9 से सुमेरी लाल परचा और वार्ड नंबर 10 से रणजोत सिंह को उम्मीदवार बनाया है। इसी तरह वार्ड नंबर 11 से कमल बराड़, वार्ड नंबर 12 से सचिन गालव, वार्ड नंबर 13 से नंदिता हुड्डा, वार्ड नंबर 14 से कुलदीप कुक्की, वार्ड नंबर 15 से लव कुमार, वार्ड नंबर 16 से उषा, वार्ड नंबर 17 से मोनिका नागपाल, वार्ड नंबर 18 से तरुणा मेहता और वार्ड नंबर 19 से सोनिया गुरचरण सिंह को चुनावी मैदान में उतारा गया है।
वार्ड नंबर 21 से राजनदीप कौर, वार्ड नंबर 22 से मुकेश गोयल, वार्ड नंबर 23 से प्रेम लता, वार्ड नंबर 24 से चरणजीत विर्क, वार्ड नंबर 26 से कमलेश बनारसी दास, वार्ड नंबर 27 से दलविंदर सैनी, वार्ड नंबर 28 से राजिंदर हिंदुस्तानी और वार्ड नंबर 30 से रश्मि प्रिमटा को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं, वार्ड नंबर 31 से रामचंद्र यादव, वार्ड नंबर 33 से विजय राणा, वार्ड नंबर 34 से गुरप्रीत गाबी और वार्ड नंबर 35 से जे.जे. सिंह को कांग्रेस ने चुनावी मैदान में उतारा है। कांग्रेस की पहली सूची में वार्ड नंबर 3, 20, 25, 29 और 32 के उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की गई है। अब इन पांच वार्डों के उम्मीदवारों के नामों का इंतजार है। कांग्रेस की पहली सूची जारी होने के साथ ही चंडीगढ़ में नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी मुकाबला और दिलचस्प हो गया है।
आप ने 8 नामों का किया ऐलान
चंडीगढ़ | आम आदमी पार्टी ने आगामी चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव 2026 को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी करते हुए आठ वार्डों से प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है। यह सूची आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ के प्रभारी एवं दिल्ली के विधायक जरनैल सिंह ने जारी की। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विजय पाल सिंह भी मौजूद रहे। तीसरी सूची में पार्टी ने वार्ड नंबर 9 से देशराज सनावर, वार्ड नंबर 10 से तरसेम मित्तल, वार्ड नंबर 11 से गुरनाज़ कौर बोपराई, वार्ड नंबर 12 से सुरिंदर शर्मा, वार्ड नंबर 15 से सतीश मचल, वार्ड नंबर 18 से विशाल गुप्ता, वार्ड नंबर 28 से गुरदेव यादव और वार्ड नंबर 33 से शादाब राठी को उम्मीदवार बनाया है। पार्टी प्रभारी जरनैल सिंह ने सभी उम्मीदवारों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी मेहनत, समर्पण और जनता के बीच सक्रियता को ध्यान में रखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने सभी उम्मीदवारों से एकजुट होकर चुनाव लड़ने और पार्टी की जनहितकारी नीतियों को जनता तक पहुंचाने की अपील की।