समर न्यूज | चंडीगढ़
पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के बीच गठबंधन की घोषणा के बाद शनिवार को दोनों दलों के नेताओं की पहली औपचारिक बैठक हुई।
अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के सेक्टर-9 स्थित आवास पर हुई इस बैठक में गठबंधन के तहत 117 विधानसभा सीटों के बंटवारे और चुनावी तालमेल को लेकर चर्चा हुई। भाजपा की ओर से प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़, अश्वनी शर्मा और अनिल सरीन शामिल हुए। अकाली दल की तरफ से सुखबीर बादल, दलजीत सिंह चीमा और सिकंदर सिंह मलूका समेत अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आठ दिसंबर को मोगा में प्रस्तावित रैली की तैयारियों और रणनीति पर भी विचार किया गया। यह गठबंधन की घोषणा के बाद पंजाब में प्रधानमंत्री की पहली बड़ी चुनावी रैली होगी। बैठक के बाद सुनील जाखड़ ने कहा कि दोनों दलों के बीच किसी तरह का गतिरोध नहीं है।