दलजीत विक्की | लुधियाना
समर न्यूज
अमर उजाला के वरिष्ठ पत्रकार विकास मल्होत्रा की माता व राकेश मल्होत्रा की धर्मपत्नी दिवंगत श्रीमती मंजू मल्होत्रा (65) का शनिवार की प्रातः करीब पाँच बजे बीमारी के चलते आकस्मिक निधन हो गया।
शनिवार को दोपहर तीन बजे गुऊशाला रोड स्थित श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार किया गया। परिजनों के अनुसार,दिवंगत श्रीमति मंजू मल्होत्रा पिछले कुछ दिनों से किडनी में संक्रमण की बीमारी के चलते अस्पताल में दाखिल थी। निधन की खबर मिलते ही ताजपुर रोड डेयरी कॉम्प्लेक्स स्थित उनके निवास पर शोक व्यक्त करने वालों का तांता लग गया। शनिवार दोपहर करीबतीन बजे उनकी पार्थिव देह का अंतिम संस्कार किया गया। चिता को मुखाग्नि उनके तीन पुत्रों सुनील मल्होत्रा, विकास मल्होत्रा, हर्ष मल्होत्रा ने दी। इस दौरान सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक, व्यापारिक संस्थाओं और पत्रकार जगत से जुड़े सैकड़ों लोग ने अंतिम यात्रा में शामिल हुए और शोक संतृप्त परिवार के साथ अपनी संवेदना व्यक्त की। दिवंगत मंजू मल्होत्रा अपने पीछे पति राकेश मल्होत्रा, तीन पुत्रों, बहुओं और पोते पोतियों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए। अंतिम संस्कार में पूर्व विधायकों, पार्षदों, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और पत्रकारों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।