Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

राइस मिल की क्षमता बढ़ाने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप, फूड सप्लाई इंस्पेक्टर समेत तीन गिरफ्तार

Summer express, फतेहाबाद। राज्य सतर्कता ब्यूरो (विजिलेंस) की टीम ने रतिया में कार्रवाई करते हुए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के फूड सप्लाई इंस्पेक्टर यादविंदर गिल सहित तीन कर्मचारियों को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों में एक असिस्टेंट भी शामिल है। विजिलेंस ने यह कार्रवाई गांव पिलछियां के एक राइस मिल संचालक की शिकायत पर की। यादविंदर गिल को पूर्व सांसद आत्मा सिंह गिल का पोता बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, पिलछियां गांव के एक राइस मिल संचालक ने विजिलेंस को शिकायत देकर आरोप लगाया था कि मिल की क्षमता बढ़ाने की प्रक्रिया के लिए फूड सप्लाई इंस्पेक्टर यादविंदर गिल और विभाग के अन्य कर्मचारी उनसे एक लाख रुपये की रिश्वत मांग रहे हैं। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस टीम ने मामले की जांच की और आरोपों की पुष्टि होने पर आरोपियों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया।

शिकायतकर्ता को तय योजना के अनुसार रिश्वत की रकम देने के लिए भेजा गया। जैसे ही आरोपियों ने एक लाख रुपये की राशि ली, पहले से तैयार विजिलेंस टीम ने मौके पर छापा मारकर तीनों कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई से खाद्य एवं आपूर्ति विभाग में हलचल मच गई।

कार्रवाई का नेतृत्व करने वाले फतेहाबाद विजिलेंस टीम के इंस्पेक्टर मनमोहन सिंह ने बताया कि पिलछियां के शेलर संचालक से एक लाख रुपये की रिश्वत लेने के मामले में फूड सप्लाई इंस्पेक्टर यादविंदर गिल, एक असिस्टेंट सहित कुल तीन कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले में नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

राइस मिल की क्षमता बढ़ाने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप, फूड सप्लाई इंस्पेक्टर समेत तीन गिरफ्तार

Summer express, फतेहाबाद। राज्य सतर्कता ब्यूरो (विजिलेंस) की टीम ने रतिया में कार्रवाई करते हुए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के फूड सप्लाई इंस्पेक्टर यादविंदर गिल सहित तीन कर्मचारियों को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों में एक असिस्टेंट भी शामिल है। विजिलेंस ने यह कार्रवाई गांव पिलछियां के एक...

अनिल विज की पहल से प्रेरित होकर गायक राजू बदली ने शहीद स्मारक पर देशभक्ति गीत किया प्रस्तुत

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। अंबाला छावनी में 1857 की क्रांति के शहीदों की स्मृति में बनाए गए ‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद स्मारक’ को लेकर गायक राजू बदली और गीतकार संजय औजला ने एक भावपूर्ण देशभक्ति गीत तैयार किया है। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री तथा अंबाला छावनी के विधायक अनिल...

अंबाला की सड़कों पर बढ़ रहे बेसहारा पशु, हादसों की आशंका से परेशान लोग

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। अंबाला छावनी की सड़कों पर बेसहारा पशुओं की बढ़ती संख्या लोगों के लिए परेशानी का कारण बनती जा रही है। सड़क और बाजारों में घूमते पशुओं के कारण वाहन चालकों को हर समय हादसे का डर बना रहता है। पहले भी इन पशुओं की वजह से कई दुर्घटनाएं हो चुकी...

रोहतक गैंगवार में बागपत के इनामी रवि राठी का नाम आया सामने, सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

Summer express, हिसार। रोहतक में दिल्ली रोड स्थित मिलन ढाबे पर हुई गैंगवार के मामले में बागपत के 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश रवि राठी का नाम सामने आया है। उसने इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट साझा कर वारदात की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है। पुलिस को आशंका है कि हिमांशु उर्फ भाऊ गिरोह...

करनाल के सदर बाजार में 14 वर्षीय किशोर की संदिग्ध हालात में मौत, छत पर मिला अचेत

Summer express, करनाल। सदर बाजार क्षेत्र में 14 वर्षीय किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आठवीं कक्षा में पढ़ने वाला नक्ष उर्फ ऋषभ शाम घर की दूसरी मंजिल पर अचेत अवस्था में मिला। परिजन उसे तुरंत नीचे लेकर आए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद परिवार में मातम...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.