लक्की मेहता | लुधियाना
समर न्यूज
यूजीसी बिल पर सुप्रीम कोर्ट की रोक का अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने स्वागत किया है। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर ने केंद्र सरकार से बिल पर दोबारा गंभीरता से विचार करने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि इस बिल से समाज के विभिन्न वर्गों के बीच मतभेद और टकराव बढ़ने की आशंका है। महेंद्र सिंह तंवर शनिवार को लुधियाना के शिवपुरी क्षेत्र में पंजाब क्षत्रिय महासभा के प्रधान डिम्पल राणा के कार्यालय पहुंचे। यहां महासभा के पदाधिकारियों और सदस्यों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और दुशाला भेंट कर सम्मानित किया। पत्रकारों से बातचीत में तंवर ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा यूजीसी बिल पर लगाई गई रोक उचित और सराहनीय फैसला है।
इसके लिए महासभा अदालत का धन्यवाद करती है। किसी भी कानून का उद्देश्य समाज में समानता, एकता और भाईचारा बढ़ाना होना चाहिए, न कि लोगों के बीच दूरियां पैदा करना। इस मौके पर पंजाब क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष डिम्पल राणा, एडवोकेट सुरिंदर सिंह राणा, आशु राणा, रणधीर परमार, हरीश दुआ और अमित दाधीच मौजूद रहे।