दलजीत विक्की | लुधियाना
समर न्यूज
शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल प्रदेश के व्यापारी वर्ग के साथ सीधा संवाद स्थापित करने और उनकी समस्याएं सुनने के लिए तैयार किए गए कार्यक्रम के तहत 29 नवंबर को विधानसभा क्षेत्र लुधियाना पूर्वी में पहुंच रहे हैं। इस संबंध में सेक्टर-39 स्थित अमेजन कम्युनिटी सेंटर में होने वाली बैठक की तैयारियों का जायजा लिया गया। इस अवसर पर रणजीत सिंह ढिल्लों ने व्यापारी वर्ग से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस बैठक में शामिल हों और अपनी समस्याओं, सुझावों एवं परेशानियों को सीधे पार्टी अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल के ध्यान में लाएं। उन्होंने कहा कि व्यापारी वर्ग प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ की हड्डी है। व्यापारियों की समस्याओं को समझना और उनके समाधान के लिए ठोस नीतियां बनाना समय की मुख्य जरूरत है।