Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल में फिर बिगड़े मौसम के मिजाज़, जानिए किन जिलों में जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट

Shimla, Sanju

हिमाचल प्रदेश में मॉनसून का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश दर्ज की गई है। राजधानी शिमला में भी आज सुबह से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। सबसे ज्यादा बारिश शाहपुर में 157.5 मिमी, कांगड़ा में 140.4 मिमी और पालमपुर में 71.4 मिमी रिकॉर्ड की गई है। मौसम विभाग ने कल कांगड़ा, मंडी और कुल्लू जिलों के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक संदीप शर्मा ने जानकारी दी कि आज ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कुल्लू और कांगड़ा जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। वहीं कल कांगड़ा, मंडी और कुल्लू में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। राज्य भर में 30 जुलाई तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। 31 जुलाई से 2 अगस्त तक निचले और मध्यवर्ती क्षेत्रों में हल्की बारिश का अनुमान है।

फैक्ट्स एंड फिगर्स:

हिमाचल प्रदेश आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, मॉनसून सीजन की शुरुआत 20 जून से लेकर अब तक यानी 27 जुलाई तक राज्य में 161 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 263 लोग घायल हुए हैं। 35 लोग अभी भी लापता हैं। इस मॉनसून के चलते प्रदेश को अब तक 1500 करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हो चुका है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

असंध में गरजे दीपेंद्र हुड्डा, NEET पेपर लीक से महंगाई तक सरकार पर साधा निशाना

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल। रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने रविवार को करनाल के असंध में आयोजित कार्यक्रम के दौरान केंद्र और हरियाणा सरकार पर कई मुद्दों को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने NEET पेपर लीक, बढ़ती महंगाई, किसानों की समस्याएं, अवैध कॉलोनियों और लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़े मामलों को उठाते हुए...

65-70 वर्ष के पेंशनरों को अगले माह मिलेगा एरियर, मुख्यमंत्री ने वेतन स्थगन आदेश में दी राहत

शिमला- : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को वित्त विभाग की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए राज्य की वित्तीय स्थिति का विस्तृत आकलन किया। बैठक में उन्होंने स्पष्ट किया कि वेतन स्थगन संबंधी अधिसूचना अब केवल मुख्यमंत्री पर लागू रहेगी, जबकि अन्य कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए इसे वापस लेने...

नीति आयोग की बैठक में पंजाब की उपलब्धियों का रिपोर्ट कार्ड पेश करेंगे सीएम मान

Summer express, चंडीगढ़| मुख्यमंत्री भगवंत मान 11 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल बैठक में पंजाब सरकार की विभिन्न विकास योजनाओं और उपलब्धियों को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करेंगे। इस दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, सिंचाई और औद्योगिक विकास से जुड़े प्रमुख कार्यों का विस्तृत ब्यौरा रखा...

बंगाल में रेलवे विस्तार को मिली रफ्तार, 1 लाख करोड़ के 61 प्रोजेक्ट्स को मंजूरी

Summer express, कोलकाता | पश्चिम बंगाल में रेलवे आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार ने बड़े पैमाने पर विकास योजनाओं को मंजूरी दी है। रेल मंत्रालय ने राज्य में 61 रेल परियोजनाओं पर काम शुरू करने की घोषणा की है, जिन पर करीब एक लाख करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। इन...

पंडोह में चालान विवाद पर बवाल,पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच तीखी नोकझोंक,

Summer express/मंडी, धर्मवीर-: पंडोह बस स्टैंड क्षेत्र में शनिवार शाम एक स्कूटी चालक के चालान को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच तीखी बहस हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग पुलिस चौकी के बाहर एकत्र हो गए। स्थानीय लोगों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.