Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फ्लाइट में बम की अफवाह, ‘अल्लाहु अकबर’ की गूंज, मची अफरातफरी

लंदन | ईज़ीजेट की एक फ्लाइट उस वक्त अफरा-तफरी का केंद्र बन गई जब एक यात्री ने उड़ान के दौरान बम होने की झूठी सूचना देकर यात्रियों को दहशत में डाल दिया। लंदन ल्यूटन से ग्लासगो जा रही फ्लाइट EZY609 में यह ड्रामा तब शुरू हुआ जब 41 वर्षीय एक व्यक्ति अचानक खड़ा हुआ और जोर-जोर से धार्मिक और राजनीतिक नारेबाजी करने लगा।

फ्लाइट में अचानक बम की धमकी और नारेबाजी

विमान की पिछली सीट पर बैठा आरोपी व्यक्ति अचानक खड़ा हो गया और चिल्लाने लगा— “प्लेन में बम है!”, “अमेरिका मुर्दाबाद”, “ट्रंप मुर्दाबाद!” और “अल्लाहु अकबर!”। यह घटनाक्रम तब और ज्यादा संवेदनशील हो गया जब ये सामने आया कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप उसी समय स्कॉटलैंड दौरे पर थे।

यात्रियों और क्रू की तत्परता से टला बड़ा हादसा

कुछ सतर्क यात्रियों ने तुरंत आरोपी को दबोच लिया और उसे जमीन पर लिटा दिया। क्रू मेंबर्स ने उसके बैग की तलाशी ली ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उसके पास कोई विस्फोटक नहीं है। जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली, लेकिन तब तक पूरे विमान में डर का माहौल बन चुका था।

सुरक्षित लैंडिंग, आरोपी गिरफ्तार

फ्लाइट को ग्लासगो एयरपोर्ट पर समय से पहले सुरक्षित उतारा गया, जहां पुलिस पहले से तैनात थी। आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया और पूछताछ शुरू कर दी गई। स्कॉटलैंड पुलिस का कहना है कि यह घटना अकेले व्यक्ति की हरकत लगती है और किसी अन्य की संलिप्तता फिलहाल सामने नहीं आई है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

इस घटना का वीडियो कुछ यात्रियों ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। काउंटर टेररिज्म यूनिट भी अब इस वीडियो की मदद से यह जांच कर रही है कि आरोपी मानसिक रूप से अस्वस्थ था या फिर उसके पीछे कोई साजिश थी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

स्पेन में बड़ा बस हादसा, 83 लोग घायल; सात की हालत गंभीर

Summer express, मैड्रिड। स्पेन के बार्सिलोना के निकट एक बस अनियंत्रित होकर गहरी ढलान में जा गिरी। इस दुर्घटना में 83 लोग घायल हो गए, जिनमें सात की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय आपातकालीन सेवाओं के अनुसार, हादसा कैटालोनिया क्षेत्र के फोगार्स दे मोंत्क्लूस इलाके में हुआ। घायलों को तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध...

मोगा में घर के बाहर खड़े चार युवकों पर अंधाधुंध फायरिंग, दो की मौत

Summer express, मोगा। पंजाब के मोगा शहर के अंगदपुरा मोहल्ले में रविवार देर शाम गोलीबारी की सनसनीखेज वारदात सामने आई। घर के बाहर खड़े चार युवकों पर बिना नंबर प्लेट वाली स्कॉर्पियो में सवार हथियारबंद हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इस हमले में चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से दो...

चक्रवात ‘अर्नब’ 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश तट से टकराने की आशंका, 125 किमी तक चलेगी हवा

Summer express, विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश)। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ को लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, यह तूफान तेजी से पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसके 28 अक्टूबर 2026 को आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की संभावना है। तूफान...

फरीदाबाद के सेक्टर-77 में कैब चालक की हत्या, कार की ड्राइविंग सीट पर मिला खून से लथपथ शव

Summer express, फरीदाबाद। शहर के बीपीटीपी थाना क्षेत्र के सेक्टर-77 में एक कैब चालक की हत्या का मामला सामने आया है। रविवार सुबह केएलजे सोसाइटी के पास सड़क किनारे खड़ी कैब में चालक का शव ड्राइविंग सीट पर खून से लथपथ हालत में मिला। मृतक की पहचान सेक्टर-77 निवासी 40 वर्षीय प्रकाश कुमार के रूप...

यमुनानगर में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से दो बच्चों की मौत, मां और मासूम बेटा घायल

Summer express, यमुनानगर। जगाधरी-पांवटा साहिब हाईवे पर सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल के सामने कट पर मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि उनकी मां और डेढ़ वर्षीय भाई घायल हो गए। हादसे के समय महिला एक्टिवा पर बच्चों के साथ जा रही थी। टक्कर के बाद...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.