Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सोने-चांदी की चमक फीकी: कीमतों में उथल-पुथल, क्या फिर टूटेंगे रिकॉर्ड?

नई दिल्ली | कीमती धातुओं की कीमतों में अस्थिरता का दौर लगातार जारी है। मंगलवार, 29 जुलाई को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना 97,670 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 1,13,245 रुपये प्रति किलोग्राम के करीब पहुंच गई। हालाँकि, राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने की कीमतों में लगातार चौथे दिन गिरावट दर्ज की गई।

4 दिन में 1100 रुपये सस्ता हुआ सोना

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, सोमवार को 500 रुपये की गिरावट के साथ सोना 98,020 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ, जबकि शनिवार को यह 600 रुपये टूटकर 98,520 रुपये पर आ गया था। यानी सिर्फ चार कारोबारी सत्रों में सोने की कीमत में 1,100 रुपये की गिरावट आ चुकी है।

क्यों टूट रहा है सोना?

विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिका और यूरोपीय यूनियन के बीच व्यापारिक समझौते से निवेशकों का रुझान सुरक्षित निवेश (Safe Haven) से घटा है। इसके साथ ही डॉलर की मजबूती ने भी सोने-चांदी की कीमतों पर दबाव बनाया है।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के जिंस विश्लेषक सौमिल गांधी का कहना है कि शुल्कों से जुड़ी चिंताओं में कमी और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की स्थिर नीति को लेकर भरोसे ने निवेशकों को कमोडिटी मार्केट से दूर किया है।

डॉलर बना दबाव, फेडरल रिजर्व से उम्मीदें

अमेरिकी डॉलर के लगातार तीसरे दिन मजबूत रहने और फेडरल रिजर्व के प्रमुख जेरोम पावेल के साथ राष्ट्रपति ट्रंप के तनाव को कम करने की खबरों ने बाजार को आश्वस्त किया है। इससे निवेशक स्टॉक्स और जोखिम वाले एसेट्स की तरफ बढ़ रहे हैं, जिससे सोने-चांदी जैसी पारंपरिक संपत्तियों की मांग घट रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

35 युवाओं को गुर सिखाए, अवसर पहचानकर पहल करना जरूरी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज लांडरां स्थित चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी (सीसीटी) में बुधवार को तीन दिवसीय ‘माई भारत फ्यूचर यूथ लीडरशिप बूटकैंप’ का आगाज हुआ। कार्यक्रम में 35 युवाओं ने हिस्सा लिया। बूटकैंप का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता, बेहतर कम्युनिकेशन, टीमवर्क, निर्णय लेने की क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।कार्यक्रम...

कॉमनवेल्थ खेल: पदक विजेता 24 खिलाड़ियों पर 13.97 करोड़ रुपये के पुरस्कारों की बौछार

मोनिका रावत | पंचकूलासमर न्यूजहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 के पदक विजेताओं और प्रतिभागी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। समारोह में प्रदेश के 24 खिलाड़ियों को कुल 13 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपये के नकद पुरस्कार प्रदान किए गए।मुख्यमंत्री ने कहा कि...

सुपर-सक्शन मशीनों से निकाली जा रही गाद; जमालपुर एसटीपी पर घटेगा दबाव

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज पुराने शहर के ढोका मोहल्ला और आसपास के निचले इलाकों में लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए नगर निगम ने बड़ा अभियान शुरू किया है। गऊघाट गुरुद्वारा के पास लंबे समय से चोक पड़ी 78 इंच व्यास की सीवर लाइन की सफाई के लिए...

पंजाब में स्वाइन फ्लू के 70 नए मामले आए स्वास्थ्य मंत्री बोले- घबराने की जरूरत नहीं

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब में अगस्त के दौरान स्वाइन फ्लू यानी एच1एन1 के करीब 70 नए मामले सामने आए हैं। जनवरी से जुलाई तक हर महीने मामलों की संख्या एक अंक में थी, लेकिन अगस्त में अचानक बढ़ोतरी हुई है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और लोगों...

अमेरिका में वीजा रद्द होने की खबर से पंजाबी समुदाय में बढ़ी चिंता

समर न्यूज | चंडीगढ़ अमेरिका में 2 लाख तक पर्यटक और कारोबारी वीजा रद्द किए जाने की संभावित योजना ने पंजाबियों के बीच चिंता बढ़ा दी है। अमेरिकी प्रशासन उन विदेशी नागरिकों के बी1 और बी2 वीजा रद्द करने की तैयारी में है, जिन्होंने अमेरिका में प्रवेश के बाद शरण के लिए आवेदन किया है...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.