30 July, 2025
सलमान खान के चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ को लेकर तैयारियाँ ज़ोरों पर हैं और शो शुरू होने से पहले ही इसका बज़ बना हुआ है। सूत्रों के अनुसार, कई टीवी सितारों को शो में भाग लेने के लिए संपर्क किया गया है।
हाल ही में खबर आई है कि ‘कुमकुम भाग्य’ फेम मुग्धा छापेकर को शो के लिए अप्रोच किया गया है। इसके अलावा टेलीविजन के लोकप्रिय अभिनेता आमिर अली और ‘झनक’ में नजर आ चुकीं चांदनी शर्मा को भी बिग बॉस हाउस में एंट्री मिल सकती है।
इन नामों की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इन कलाकारों की संभावित भागीदारी ने शो को लेकर उत्साह और बढ़ा दिया है।
संभावित प्रतियोगियों की सूची
बिग बॉस 19 के लिए जिन 10 प्रतिभागियों के नाम चर्चा में हैं, उनमें ये सितारे शामिल हैं:
- खुशी दुबे
- अपूर्वा मखीजा
- गौरव खन्ना
- भाविका शर्मा
- धनश्री वर्मा
- फैसल शेख
- जन्नत जुबेर
- हुनर अली
- चित्रांशी ध्यानी
- धीरज धूपर
हालांकि, इन नामों को लेकर भी मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।शो से जुड़ी ज्यादा जानकारी और कन्फर्म कंटेस्टेंट लिस्ट के लिए दर्शकों को शो की आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा।