Shimla, Sanju
HRTC चालक-परिचालक यूनियन और उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के बीच हुई वार्ता सफल रही है। यूनियन ने 1 अगस्त से प्रस्तावित आठ घंटे ड्यूटी के फैसले को वापिस ले लिया है। यह निर्णय बीते शाम हुई बैठक में लिया गया, जिसमें लंबित मांगों पर चर्चा हुई।
यूनियन अध्यक्ष मान सिंह ठाकुर ने बताया कि बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई, जिसमें लगभग सभी प्रमुख मांगों पर सहमति बनी। उप मुख्यमंत्री ने चालक-परिचालकों को हर महीने पहली तारीख को वेतन देने की मांग को स्वीकार कर लिया है।इसके अतिरिक्त 202 चालकों को वरिष्ठ चालक का पदनाम देने, दो महीने के नाइट ओवरटाइम के भुगतान, छह महीने की चिकित्सा प्रतिपूर्ति, नई वर्दी के पैसे और अन्य वित्तीय देनदारियों को दो से तीन महीने में पूरा करने का आश्वासन सरकार द्वारा दिया गया है।