Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

“आप हैं पंजाब के रक्षक”, वन विभाग में 942 को मिली नई जिम्मेदारी : सीएम मान

चंडीगढ़ | पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने टैगोर थिएटर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान वन विभाग में चयनित 942 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस अवसर पर उन्होंने नए कर्मचारियों को बधाई दी और उन्हें पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी को गंभीरता से निभाने की सलाह दी।

सीएम मान ने मंच से कहा, “आज आप सिर्फ सरकारी कर्मचारी नहीं, बल्कि पेड़ों और प्रकृति के रक्षक बनकर नियुक्त हो रहे हैं। पर्यावरण के बिगड़ते हालात के बीच आप जैसे लोगों की भूमिका और भी अहम हो गई है।”

प्रकृति से छेड़छाड़ खतरनाक, पूरी दुनिया अलर्ट पर’

मुख्यमंत्री ने हाल ही में रूस में आए भूकंप और उसके बाद दुनियाभर में जारी अलर्ट का हवाला देते हुए कहा कि प्रकृति से छेड़छाड़ अब वैश्विक संकट बनती जा रही है। “न्यूजीलैंड से कैलिफोर्निया तक सुनामी की चेतावनी जारी है, लोग घर छोड़ रहे हैं। ये सब चेतावनी है कि हमें अब प्रकृति के साथ नहीं, उसके मुताबिक चलना होगा,” उन्होंने कहा।

पिछली सरकारों पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री मान ने कार्यक्रम के दौरान पूर्ववर्ती सरकारों को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा, “पिछली सरकारों ने केवल सत्ता का सुख भोगा, लेकिन हमने जनता को प्राथमिकता दी है। हमारी सरकार युवाओं को लगातार रोजगार दे रही है।”

पंजाब की ताकत और राजनीति की कमजोरी

सीएम ने कहा कि पंजाब को भगवान ने हर प्राकृतिक संसाधन से नवाजा है—चाहे वो उपजाऊ ज़मीन हो, पहाड़ हों या भाखड़ा जैसे जल स्रोत। लेकिन दुख इस बात का है कि इसे सबसे ज्यादा लूटने वाले नेता भी यहीं मिले। “अब वक़्त है कि ईमानदारी और मेहनत के जरिए पंजाब को उसका खोया गौरव लौटाया जाए,” उन्होंने कहा।

नवनियुक्तों को संदेश

मुख्यमंत्री ने नए कर्मचारियों को भरोसा दिलाया कि सरकार हर सुख-दुख में उनके साथ खड़ी रहेगी। उन्होंने कहा, “आपका कर्तव्य सिर्फ नौकरी नहीं, बल्कि पंजाब के भविष्य की रक्षा करना है। मेहनत करें, ईमानदारी से काम करें और मिसाल बनें।”

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.