Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

P&G की कमान भारतीय के हाथ, कौन हैं शैलेश जेजुरीकर?

नई दिल्ली | भारतीय मूल के शैलेश जेजुरीकर को दुनिया की जानी-मानी कंज्यूमर प्रोडक्ट कंपनी प्रॉक्टर एंड गैम्बल (P&G) का नया प्रेसिडेंट और सीईओ नियुक्त किया गया है। 187 साल पुरानी इस अमेरिकी कंपनी में शीर्ष पद तक पहुंचने वाले वे पहले भारतीय हैं। जेजुरीकर अक्टूबर में होने वाली वार्षिक शेयरधारकों की बैठक में निदेशक पद के लिए भी नामित किए गए हैं।

36 साल की मेहनत के बाद शिखर तक पहुंचा भारतीय टैलेंट

58 वर्षीय जेजुरीकर का P&G में 36 वर्षों का अनुभव है। वे पिछले 12 सालों से कंपनी की लीडरशिप टीम का हिस्सा रहे हैं और मौजूदा समय में चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) के रूप में कार्यरत हैं। वे भारत से लेकर लैटिन अमेरिका, पश्चिम एशिया, दक्षिण-पूर्व एशिया, अफ्रीका और यूरोप जैसे बड़े बाजारों का संचालन देख रहे हैं।

आईआईएम लखनऊ से MBA, भाई भी हैं महिंद्रा में CEO

शैलेश जेजुरीकर ने IIM लखनऊ से एमबीए किया है। उनके भाई राजेश जेजुरीकर भी महिंद्रा एंड महिंद्रा में सीईओ हैं। एक ही परिवार के दो भाइयों का देश-विदेश की दिग्गज कंपनियों की कमान संभालना भारतीय पेशेवरों की वैश्विक साख का प्रतीक बन गया है।

CEO बनने पर क्या बोले शैलेश जेजुरीकर?

नियुक्ति के बाद उन्होंने कहा, “P&G का नेतृत्व करना मेरे लिए सम्मान की बात है। हमारी टीम, नवाचार, संचालन प्रणाली और ब्रांड हमें स्थायी विकास और मूल्य निर्माण की दिशा में प्रेरित करते हैं।”

शैलेश की यह उपलब्धि केवल P&G के लिए नहीं, बल्कि भारत और दुनियाभर में काम कर रहे लाखों भारतीय प्रोफेशनल्स के लिए भी एक बड़ी प्रेरणा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

करनाल में दो युवकों पर चाकू से हमला करने के पांच आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने सिर मुंडवाकर शहर में घुमाया

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल।करनाल की पुरानी सब्जी मंडी में दो युवकों पर चाकू और लाठी-डंडों से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 24 अक्टूबर की रात हुई इस वारदात के बाद सिटी थाना पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस ने...

राखीगढ़ी में मिला 7,000 साल पुराना मिट्टी का झुनझुना, बिना जोड़ की बनावट बनी रहस्य

Summer express, राखीगढ़ी। हरियाणा के ऐतिहासिक स्थल राखीगढ़ी में खुदाई के दौरान मिले पुरातात्विक अवशेष लंबे समय से देश-विदेश के शोधकर्ताओं के लिए आकर्षण और अध्ययन का विषय रहे हैं। इन दिनों आयोजित महोत्सव में प्रदर्शनी में रखा करीब 7,000 साल पुराना मिट्टी का गोलाकार झुनझुना लोगों का ध्यान खींच रहा है। सामान्य गेंद जैसी...

कांग्रेस चुनाव हारने के बाद मातम मना रही है, वोट चोरी रैली उसी का तरीका: अनिल विज

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस की ओर से एक नवंबर को दिल्ली में प्रस्तावित वोट चोरी रैली पर निशाना साधते हुए कहा कि लगातार चुनाव हारने के बाद कांग्रेस मातम मना रही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस 99 चुनाव हार चुकी है...

पलवल में राज्य स्तरीय कुश्ती दंगल का समापन, विजेता पहलवानों को मिले लाखों रुपये के पुरस्कार

Summer express, सुंदर कुंडू, पलवल। पलवल के नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय कुश्ती अखाड़ा केसरी-कुमार दंगल प्रतियोगिता का समापन हो गया। समापन समारोह में हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि ओलंपिक कुश्ती खिलाड़ी योगेश्वर दत्त और बबीता कुमारी विशिष्ट अतिथि...

हादसे में पैर गंवाने के बाद भी नहीं टूटा हौसला, करनाल के नितेश कुमार ने पैरा एशियन गेम्स में जीता स्वर्ण

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल। एक हादसे ने उनका पैर छीन लिया, लेकिन आगे बढ़ने का हौसला नहीं छीन सका। मुश्किल परिस्थितियों को चुनौती देते हुए करनाल के नितेश कुमार ने अंतरराष्ट्रीय खेल जगत में अपनी अलग पहचान बनाई है। पैरा एशियन गेम्स में बैडमिंटन की एसएल-3 श्रेणी के पुरुष एकल मुकाबले में स्वर्ण...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.