Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

2 अगस्त को किसानों को ₹2000 की किस्त, वाराणसी से पीएम मोदी करेंगे ऐलान

नई दिल्ली  |  देशभर के करोड़ों किसानों के लिए बड़ी राहत की खबर है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-Kisan) की 20वीं किस्त 2 अगस्त 2025 को जारी की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद वाराणसी से इस किस्त को लॉन्च करेंगे। सुबह 11 बजे कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिसमें किसानों के खातों में सीधे ₹2,000 ट्रांसफर किए जाएंगे।

अब तक कितने किसानों को मिला लाभ?
इससे पहले फरवरी 2025 में 19वीं किस्त दी गई थी, जिससे 9.3 करोड़ किसानों को फायदा हुआ था। अब अगली किस्त की तैयारी पूरी हो चुकी है।

किसे मिलेगा इस बार फायदा?

सिर्फ वही किसान इस किस्त के पात्र होंगे जिन्होंने ये तीन शर्तें पूरी कर ली हैं:

  • e-KYC अनिवार्य
  • आधार से जुड़ा बैंक खाता
  • जमीन के रिकॉर्ड का सत्यापन

गलत जानकारी या अधूरी प्रक्रिया वाले किसानों को इस बार की किस्त नहीं मिलेगी।

कैसे चेक करें कि आपका नाम लिस्ट में है?

  1. वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं
  2. ‘Farmer Corner’ में ‘Beneficiary List’ पर क्लिक करें
  3. राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव चुनें
  4. ‘Get Report’ पर क्लिक करते ही लिस्ट दिखेगी

किस्त नहीं आई तो क्या करें?

  • e-KYC और जमीन वेरिफिकेशन दोबारा जांचें
  • वेबसाइट पर स्टेटस चेक करें
  • ज़रूरत हो तो अपने ब्लॉक कृषि अधिकारी से संपर्क करें

क्या है पीएम किसान योजना?

इस योजना के तहत छोटे और सीमांत किसानों को हर साल ₹6,000 दिए जाते हैं, तीन किश्तों में। यह रकम सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर होती है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

राजनीति से अलग 27 साल पुराना भाई-बहन का रिश्ता, गीता भुक्कल ने हुड्डा को बांधी राखी

Summer express, चंडीगढ़। रक्षाबंधन के अवसर पर हरियाणा की राजनीति से जुड़ी एक भावनात्मक तस्वीर सामने आई। पूर्व शिक्षा मंत्री और विधायक गीता भुक्कल ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा को लगातार 27वीं बार राखी बांधी। दोनों नेताओं के बीच यह भाई-बहन का रिश्ता राजनीति से इतर लंबे समय से कायम है।...

करनाल विधायक जगमोहन आनंद और बेटे को जान से मारने की धमकी, डाक से भेजा पत्र

Summer express, करनाल। हरियाणा के करनाल में सत्तारूढ़ दल के विधायक जगमोहन आनंद और उनके बेटे को जान से मारने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। विधायक के कैंप कार्यालय में डाक के जरिए पहुंची धमकी भरी चिट्ठी में दावा किया गया है कि एक महीने के भीतर विधायक और उनके बेटे को...

गोहाना में खेत की बिजली लाइन ठीक करते समय हादसा, कर्मचारी और किसान की करंट लगने से मौत

Summer express, गोहाना। रक्षाबंधन के पर्व पर गोहाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे ने दो परिवारों की खुशियां मातम में बदल दीं। मुड़लाना के सिवानका रोड स्थित एक खेत में बिजली लाइन का फॉल्ट ठीक करने के दौरान अचानक बिजली सप्लाई चालू हो गई। करंट की चपेट में आने से बिजली विभाग के कर्मचारी और...

अंकित बालियान मर्डर का CCTV फुटेज आया सामने, चार शूटर दिखे

Summer express, शामली। उत्तर प्रदेश के शामली में हरियाणवी गायक और यूट्यूबर अंकित बालियान की हत्या से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज में 26 अगस्त की शाम करीब पौने सात बजे अंकित जिम से बाहर निकलकर अपनी कार की ओर जाते दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान चार हमलावर हथियारों के साथ वहां...

कुल्लू में HRTC बस हादसे का शिकार : 40 महिलाएं घायल, चालक ने पहाड़ी से टकराकर टाला बड़ा हादसा

Summer express, कुल्लू। रक्षाबंधन के दिन कुल्लू-ब्यासर मार्ग पर बजउन के पास हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस के ब्रेक फेल होने के बाद चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को खाई की ओर जाने से बचाने के लिए पहाड़ी से टकरा दिया। हादसे में बस...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.