Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

आपदा राहत में जुटे जयराम ठाकुर..11 पंचायतों के 53 प्रभावितों को दी आर्थिक सहायता

Mandi, 30 July

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बुधवार को सराज विधानसभा क्षेत्र के आपदा प्रभावित थुनाग और जंजैहली क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्राकृतिक आपदा से प्रभावित 11 ग्राम पंचायतों के 53 परिवारों को 25-25 हजार रुपये की राहत राशि के चेक वितरित किए।

जयराम ठाकुर ने कहा कि इन सभी परिवारों के घर आपदा में पूरी तरह नष्ट हो गए हैं और वे फिलहाल अस्थायी राहत शिविरों या रिश्तेदारों के घरों में शरण लिए हुए हैं। उन्होंने कहा, “सबसे बड़ी चिंता यह है कि कई लोगों की जमीनें भी बह गई हैं, जिससे उनके पास भविष्य में घर बनाने की कोई जगह नहीं बची है।”

घुमारवीं के सेवादारों को किया सम्मानित

इस अवसर पर जयराम ठाकुर ने शिव शरण श्री राम लंगर सेवा समिति, घुमारवीं के सेवादारों को सम्मानित भी किया। यह समिति आपदा के तुरंत बाद 5 जून से 25 दिनों तक थुनाग क्षेत्र में लंगर सेवा में जुटी रही, जिसमें लगभग 50,000 लोगों को भोजन कराया गया।उन्होंने समिति की सेवा भावना की सराहना करते हुए कहा, “मुसीबत के समय मानवता की ऐसी सेवा वास्तव में प्रेरणादायक है। हम आपके त्याग और समर्पण को कभी नहीं भूल सकते।”

जयराम ठाकुर ने सरकार पर राहत कार्यों को लेकर लापरवाही बरतने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि “सड़कें अब भी बंद हैं, जिससे न केवल लोगों की आवाजाही बाधित है बल्कि कृषि, बागवानी और फूलों की खेती से जुड़े उत्पाद भी मंडियों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। सरकार को राहत कार्यों में तेजी लानी चाहिए ताकि जनजीवन सामान्य हो सके।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.