Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल में मूसलधार बारिश का कहर: 343 सड़कें बंद, नुकसान 1,538 करोड़ रुपये पार

Shimla, 30 July

हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। सड़कों से लेकर बिजली और पानी की आपूर्ति तक सब कुछ अस्त-व्यस्त हो गया है। राज्य में अभी तक 343 सड़कें बंद हैं, जबकि 551 ट्रांसफॉर्मर और 186 पेयजल योजनाएं बारिश की मार झेल रहे हैं।

राजस्व विभाग के विशेष सचिव दुनी चंद राणा ने बताया कि अब तक प्रदेश को 1,538 करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हो चुका है। 20 जून से लेकर अब तक बारिश और इससे जुड़ी घटनाओं में कुल 170 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें 94 की जान प्राकृतिक आपदाओं और 76 की जान सड़क दुर्घटनाओं में गई है। इसके अलावा, 36 लोग अब भी लापता हैं।


बारिश से राहत फिलहाल मिलती नहीं दिख रही है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 5 अगस्त तक राज्यभर में मौसम खराब रहने की संभावना जताई है। इसके साथ ही येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। लोगों से सतर्क रहने और समय-समय पर जारी की जा रही एडवाइजरी का पालन करने की अपील की गई है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

त्योहारी सीजन में स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, सवा क्विंटल खराब मिठाइयां नष्ट

Summer express, जालंधर । त्योहारों के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाइयों की दुकानों पर जांच अभियान चलाते हुए 10 नमूने लिए। इस दौरान शाहकोट में एक दुकान से करीब सवा क्विंटल बासी और बदबूदार मिठाइयां बरामद हुईं, जिन्हें मौके पर ही नष्ट करवा दिया गया। विभाग ने संबंधित दुकानदार का चालान भी किया। जानकारी...

दौसा-मनोहरपुर हाईवे पर टायर फटने से कार खाई में गिरी, चार श्रद्धालुओं की मौत

Summer express, दौसा । राजस्थान के दौसा-मनोहरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए सड़क हादसे में चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब खाटू श्याम मंदिर में दर्शन कर लौट रहे लोगों की कार का टायर अचानक फट गया। इससे चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क से नीचे खाई में...

हिमाचल के कर्मचारियों-पेंशनरों को दिवाली का तोहफा, 5% DA का ऐलान; क्लास-4 कर्मचारियों को एरियर की 10 हजार की किस्त

Summer express/शिमला, संजू-: दिवाली से पहले हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने राज्य के कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सचिवालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता (DA) देने का ऐलान किया। मुख्यमंत्री के अनुसार, बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता इसी महीने की...

धर्मशाला में 15वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल का आगाज 29 अक्टूबर से, 40 देशों की 95 फिल्में होंगी प्रदर्शित

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:धर्मशाला में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक आयोजित होने वाले 15वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में इस बार 40 देशों की 95 फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। स्वतंत्र सिनेमा, हिमालयी संस्कृति और स्थानीय कहानियों को समर्पित इस आयोजन में दुनिया भर के फिल्म निर्माता अपनी फिल्मों के माध्यम से दर्शकों से रूबरू...
Summer Express - Auto Draft

सोनीपत में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक और किशोर की मौत

Summer express, सोनीपत। ककरोई रोड स्थित देवनगर में एक दुकान की तीसरी मंजिल पर शेड लगाने के दौरान करंट लगने से युवक और किशोर की मौत हो गई। दोनों वेल्डिंग का काम कर रहे थे। इसी दौरान लोहे का पाइप ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन से छू गया। करंट लगने से दोनों गंभीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.