Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

आपदा में सरकार ने दिखाई संवेदनशीलता.. COHF थुनाग स्थानांतरण का अभिभावकों ने किया समर्थन

Shimla, 30 July

हाल ही में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद थुनाग स्थित हॉर्टिकल्चर एंड फॉरेस्ट्री कॉलेज (COHF) के स्थानांतरण के सरकार के फैसले का छात्रों के अभिभावकों ने समर्थन किया है। अभिभावकों का कहना है कि यह निर्णय छात्रों की सुरक्षा और भविष्य को ध्यान में रखते हुए लिया गया, जिसके लिए वे सरकार के आभारी हैं।

30 जून, 2025 की रात को थुनाग क्षेत्र में आई बाढ़ से कॉलेज के छात्र-छात्राएं बुरी तरह प्रभावित हुए थे। आपदा के दौरान दो दिनों तक भोजन, पानी और आवश्यक सुविधाओं की भारी कमी रही। स्थिति इतनी भयावह थी कि छात्रों को 3 जुलाई को पैदल ही सुरक्षित स्थानों की ओर निकलना पड़ा।शिमला में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में अभिभावकों ने बताया कि संकट की इस घड़ी में सरकार ने तत्परता दिखाते हुए कॉलेज को नाचन स्थानांतरित करने का निर्णय लिया, जिससे छात्रों को सुरक्षित और व्यवस्थित शैक्षणिक वातावरण मिल सके।

अभिभावकों ने बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी द्वारा 9 जुलाई को और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से 11 जुलाई को हुई मुलाकात का विशेष रूप से उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार ने छात्रों की जान को प्राथमिकता दी।विरोध की आवाजों को लेकर अभिभावकों ने स्पष्ट किया कि कॉलेज स्थानांतरण पर आपत्ति केवल कुछ स्थानीय व्यापारियों और दुकानदारों की है, जिन्हें संभावित आर्थिक नुकसान की चिंता है। उन्होंने कहा कि न तो कोई अभिभावक और न ही कोई छात्र इस फैसले से असंतुष्ट है। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लोग इस आपदा को भी निजी हितों के लिए अवसर के रूप में देख रहे हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.