Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा सरकार का बड़ा कदम: गांव-गांव फ्री सोलर पैनल, जीरो होगा बिजली बिल

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार ने राज्य में गरीब परिवारों को सस्ती और स्वच्छ ऊर्जा उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री मुफ्त बिजली योजना को लेकर बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने अधिकारियों की टीमों को गांव-गांव भेजने और सोलर पैनल योजना की प्रक्रिया को तेज़ी से पूरा करने के निर्देश दिए हैं। इस योजना के तहत राज्य में एक लाख घरों पर सोलर पैनल लगाए जाने का लक्ष्य है।

1.80 लाख सालाना से कम आय वालों को मिलेगा लाभ

सरकार ने तय किया है कि जिन परिवारों की वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये से कम है, उन्हें 2 किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल लगाया जाएगा। इसमें ₹70,000 की सब्सिडी केंद्र सरकार देगी, जबकि शेष राशि राज्य सरकार उठाएगी। अभी तक 26 हजार परिवार इस योजना का लाभ ले चुके हैं।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को लाडवा क्षेत्र के गांव गुड़ी, जोगी माजरा, बकाली और निवारसी में आयोजित धन्यवाद समारोह में कहा, “जिस घर पर सोलर पैनल लगेगा, उसका बिजली बिल शून्य हो जाएगा।”

गांवों को करोड़ों की सौगात, CM ने की कई बड़ी घोषणाएं

मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया। उन्होंने गांवों की समस्याएं सुनीं और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने गांवों के लिए कई योजनाओं की भी घोषणा की:

  • गांव गुड़ी में स्वच्छ पेयजल पाइपलाइन के लिए ₹23.04 लाख
  • गांव बकाली में ₹70.44 लाख की राशि
  • गांव जोगी माजरा में ₹22 लाख की घोषणा
  • गांव धनौरा जाटान में ₹2.73 करोड़ की लागत से बने स्टेडियम का उद्घाटन

इसके अलावा सभी दौरे वाले गांवों को विकास कार्यों के लिए ₹21-21 लाख देने की घोषणा की गई।

पहले ही जारी हो चुकी है बड़ी राशि

मुख्यमंत्री ने बताया कि तीसरी बार सरकार बनने के बाद:

  • गांव गुड़ी को ₹57 लाख
  • बकाली को ₹1.40 करोड़
  • निवारसी को ₹2.78 करोड़ की राशि विकास कार्यों के लिए दी जा चुकी है।

फसल नुकसान की भरपाई में भी सरकार आगे

मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि हाल की बारिश से किसानों को हुए नुकसान के बाद सरकार ने ₹1334 करोड़ का मुआवजा सीधे किसानों के खातों में भेजा है। उन्होंने दोहराया कि प्रदेश सरकार “हर वर्ग के विकास के लिए समान रूप से कार्य कर रही है।” यह योजना और घोषणाएं प्रदेश के गांवों में विकास की रफ्तार को नई दिशा देने वाली साबित हो सकती हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Summer Express - पंजाब में मौसम बदलेगा करवट, 17 और 18 अप्रैल को येलो अलर्ट जारी

पंजाब में करवाचौथ पर बारिश का अलर्ट, सात जिलों में 40 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Summer express, अमृतसर। पहाड़ी इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हुई ताजा बर्फबारी के बाद पंजाब के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। राज्य में दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटे तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है, लेकिन 28...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं

Summer express, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने महर्षि वाल्मीकि के विचारों और शिक्षाओं को भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर बताते हुए कहा कि मानवता के कल्याण के लिए उनके दिए गए संदेश हमेशा लोगों का मार्गदर्शन करते रहेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने...

महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय में रामायण पर बनेगा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस: महिपाल ढांडा

Summer express, बलिंदर कुमार, कैथल। हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि रामायण के रचयिता भगवान महर्षि वाल्मीकि ने अपने महान महाकाव्य के माध्यम से मानवता को मर्यादा, कर्तव्य, आदर्श जीवन और लोक कल्याण का मार्ग दिखाया। उनके विचार सत्य, त्याग, सेवा और कर्तव्य पालन की प्रेरणा देते हैं। भगवान वाल्मीकि ने प्रभु...

करनाल अमन हत्याकांड में CIA-3 को मिली कामयाबी, जतिन समेत दो आरोपी गिरफ्तार

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल। करनाल में अमन हत्याकांड की जांच कर रही सीआईए-3 पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में करनाल निवासी जतिन और एक नाबालिग शामिल है। पुलिस अब मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। एसीपी रविंदर कुमार ने प्रेस...

करनाल में 5 नवंबर को अमित शाह निकालेंगे पदयात्रा, भाजपा ने अभियान शुरू किया

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल। हरियाणा में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर), चुनाव आयोग और चुनावी प्रक्रिया को लेकर विपक्ष की ओर से लगाए जा रहे ‘वोट चोरी’ के आरोपों के जवाब में भाजपा ने ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान शुरू किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने बताया कि...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.