31 July, 2025
सुपरस्टार प्रभास की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘द राजा साब (The Raja Saab)’ एक बार फिर अपनी रिलीज डेट को लेकर चर्चा में आ गई है। पहले ये फिल्म अप्रैल 2025 में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी, फिर इसकी नई रिलीज डेट 5 दिसंबर 2025 घोषित की गई थी। लेकिन अब ताजा खबरों के अनुसार, फिल्म की रिलीज एक बार फिर टल गई है और अब इसे 9 जनवरी 2026 को रिलीज किए जाने की बात कही जा रही है।
हालांकि, निर्माताओं की ओर से अभी तक इस बदलाव को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन इंडस्ट्री सूत्रों का कहना है कि मेकर्स अब फिल्म को किसी बड़े त्योहार के मौके पर रिलीज करना चाहते हैं ताकि इसे ज्यादा दर्शक मिल सकें।
फिल्म की कहानी और स्टारकास्ट
‘द राजा साब’ एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है, जिसमें प्रभास एक ऐसे युवक का किरदार निभा रहे हैं जो अपनी किस्मत चमकाने के लिए अपनी पैतृक हवेली को बेचना चाहता है।इस फिल्म में उनके साथ संजय दत्त भी नजर आएंगे।हाल ही में संजय दत्त के जन्मदिन पर फिल्म से उनका लुक शेयर किया गया था, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया।
अब देखना होगा कि मेकर्स इस रिलीज डेट को लेकर कब तक आधिकारिक घोषणा करते हैं। फैंस तो बस प्रभास को एक बार फिर बड़े पर्दे पर देखने का इंतजार कर रहे हैं।