Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंजाब के दो गांवों में भिड़ंत : स्मार्ट मीटर को लेकर बिगड़ी हालत

पंजाब  |  पंजाब स्टेट पावरकॉम कॉरपोरेशन लिमिटेड (PSPCL) द्वारा बिजली की सप्लाई बेहतर बनाने के लिए स्मार्ट मीटर लगाने की योजना को रामपुर खुर्द और रामनगर के निवासियों ने जोरदार विरोध का सामना कराया है। दोनों गांवों के लोग इस तकनीक के खिलाफ एकजुट होकर सर्वसम्मति से विरोध प्रस्ताव पास कर पावरकॉम के बनूड़ स्थित एस.डी.ओ. को सौंप चुके हैं।

भारतीय किसान यूनियन भटेड़ी कलां के जिला प्रधान गुरविंदर सिंह (पूर्व सरपंच रामपुर खुर्द), सरपंच बाबू सिंह, पंच गुरदीप सिंह, नंबरदार सिमरनजीत सिंह समेत गांव के कई प्रतिष्ठित नेता इस विरोध आंदोलन में शामिल हैं। उन्होंने बताया कि गांव की पंचायतों ने मिलकर फैसला किया है कि स्मार्ट मीटर को किसी भी कीमत पर गांवों में स्थापित नहीं किया जाएगा।

हाल ही में पावरकॉम के कर्मचारी स्मार्ट मीटर लगाने गांव पहुंचे थे, लेकिन ग्रामीणों ने एकजुट होकर इसका कड़ा विरोध किया और मीटर लगाने से रोक दिया। ग्रामीणों ने कहा कि प्रस्ताव पावरकॉम के अधिकारीयों को सौंप दिया गया है ताकि भविष्य में किसी भी तरह की गलतफहमी या तनाव पैदा न हो और गांवों का माहौल शांतिपूर्ण बना रहे।

यह विरोध किसानों और ग्रामीणों की बढ़ती चिंता को दर्शाता है, जो स्मार्ट मीटर की संभावित तकनीकी खामियों और बिजली के बिलों में बढ़ोतरी को लेकर असहज महसूस कर रहे हैं। अब यह देखना होगा कि पावरकॉम इस विरोध का सामना कैसे करती है और आगे की रणनीति क्या होगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.