रूस | यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूस ने देर रात मिसाइलों और ड्रोन से एक coordinated हमला किया, जिसमें छह साल के बच्चे समेत कम से कम छह लोगों की मौत हो गई। कीव सिटी सैन्य प्रशासन के प्रमुख तैमूर तकाचेंको ने बताया कि इस हमले में 52 से अधिक लोग घायल हुए हैं और संख्या बढ़ने का खतरा बना हुआ है।
हमले ने नौ मंजिला आवासीय इमारत का बड़ा हिस्सा गिरा दिया, जिससे मलबे में फंसे लोगों को बचाने के लिए बचाव दल तुरंत कार्रवाई में जुट गए हैं।
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने सोशल मीडिया पर इस हमले की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, “मिसाइल हमला सीधे एक आवासीय इमारत पर हुआ। लोग मलबे के नीचे फंसे हैं। सभी आपातकालीन सेवाएं मौके पर मौजूद हैं।”
तकमाचेंको ने बताया कि कीव में कुल 27 जगहों पर हमले हुए हैं, जिनमें सोलोमिंस्क्यी और स्वियातोशिनस्क्यी जिलों में सबसे अधिक तबाही हुई है। यह हमला अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कड़े अल्टीमेटम के बाद आया है, जिसे रूस ने पूरी तरह नकार दिया है।