Facebook-f Youtube X-twitter

गुरुग्राम: नहर में डूबा युवक, 24 घंटे बाद भी सुराग नहीं

गुरुग्राम | गांव चंदू बुढ़ेड़ा के पास बुधवार देर शाम गुरुग्राम कैनाल में एक युवक के डूबने की खबर से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड, एसडीआरएफ और सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

पुलिस और राहत टीमों ने रात 8 बजे तक युवक की तलाश की, लेकिन अंधेरा और पानी का तेज बहाव बाधा बन गया। गुरुवार सुबह दोबारा तलाशी अभियान शुरू किया गया, लेकिन 24 घंटे बाद भी युवक का कोई सुराग नहीं मिला है।

स्थानीयों की मांग – लगें बैरिकेड और चेतावनी बोर्ड

गांववालों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए नहर के किनारों पर बैरिकेडिंग की जाए और चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं। ग्रामीणों का कहना है कि मानसून के कारण नहर में पानी का बहाव काफी तेज हो चुका है, और कुछ स्थानों पर गहराई भी ज्यादा है, जिससे हादसे की आशंका और बढ़ जाती है।

प्रशासन की अपील – पानी के पास जाएं

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बारिश के मौसम में नहर, तालाब, नाले या अन्य जल स्रोतों के पास न जाएं। यदि जाना आवश्यक हो, तो पूरी सावधानी बरतें, क्योंकि तेज बहाव और फिसलन से हादसे की आशंका बनी रहती है।

गौरतलब है कि हर साल मानसून में ऐसी घटनाएं सामने आती हैं, लेकिन सुरक्षा इंतजामों को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई जाती।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

Summer express/शिमला-:हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आज शुक्रवार को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश के आसार हैं। कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला के कुछ क्षेत्रों में अंधड़ और ओलावृष्टि को लेकर विशेष अलर्ट जारी किया गया है, जबकि अन्य जिलों के लिए येलो...

भारत ने होर्मुज जलडमरूमध्य में हमलों की निंदा की, सुरक्षित नौवहन और वैश्विक व्यापार बहाल करने की मांग

Summer express, न्यूयॉर्क | भारत ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के दौरान वाणिज्यिक जहाजों को निशाना बनाए जाने की कड़ी निंदा करते हुए होर्मुज जलडमरूमध्य में निर्बाध और सुरक्षित नौवहन तथा वैश्विक व्यापार को जल्द बहाल करने की मांग की है। संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत हरीश पर्वतनेनी ने कहा...

तलाक से पहले पूर्व वर्जीनिया गवर्नर ने पत्नी की गोली मारकर हत्या, फिर खुद को भी मारी गोली

Summer express, वर्जीनिया  | अमेरिका के वर्जीनिया राज्य से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पूर्व लेफ्टिनेंट गवर्नर जस्टिन फेयरफैक्स ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली। यह घटना उस समय हुई जब दोनों के बीच तलाक का मामला अदालत में चल रहा था और...

लुधियाना में दर्दनाक सड़क हादसा: चंडीगढ़ रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, दो घायल

Summer express, लुधियाना  | लुधियाना में तेज रफ्तार वाहनों का कहर लगातार जारी है। ताजा मामला चंडीगढ़ रोड का है, जहां देर रात एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन दोस्तों को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए।...

ऊना में कैफे की किचन में भीषण आग,लाखों का नुकसान

Summer express/ऊना,राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में हमीरपुर रोड पर स्थित एक कैफे की किचन में आज सुबह अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.