Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जेल से वकील को मौत की धमकी, दो भाइयों की पहले ही हत्या

जींद | जिला अदालत के अधिवक्ता विनोद बंसल को जेल में बंद हत्या के आरोपी से फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है। चौंकाने वाली बात यह है कि यह धमकी सीधे जेल से कॉल कर दी गई। आरोपी प्रदीप उर्फ गट्टा और उसके भाई पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी गई है।

जेल से मिली धमकी, ट्रूकॉलर ने खोल दी पहचान

30 जुलाई की सुबह वकील विनोद बंसल को उनके चैंबर में कॉल आया, जिसमें कॉलर ने गाली-गलौज करते हुए कहा – “10 दिन में तुझे और तेरे परिवार को तेरे भाई की तरह गोली से खत्म कर देंगे।” कॉल ट्रूकॉलर पर प्रदीप के नाम से दिखी। इसके बाद दोबारा कॉल आई, जिसमें कॉलर ने खुद को प्रदीप उर्फ गट्टा बताया और भाई की हत्या में अपना नाम भी लिया। तीसरी कॉल में खुद को प्रदीप का भाई बताते हुए फिर से जान से मारने की धमकी दी गई।

दो भाइयों की पहले ही हो चुकी है हत्या

विनोद ने बताया कि साल 2016 में उनके भाई पुरुषोत्तम की हत्या गैंगस्टर बलजीत पोकरी खेड़ी और धर्मेंद्र पहलवान ने शूटरों से करवाई थी। 2021 में उनके दूसरे भाई श्याम सुंदर की भी 9 गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। दोनों मामलों में आरोपी जेल में हैं, लेकिन धमकियों का सिलसिला नहीं रुका।

गनमैन मोबाइल में व्यस्त, सुरक्षा नाकाफी

विनोद ने बताया कि उन्हें 5 पुलिसकर्मी सुरक्षा में तैनात किए गए हैं, लेकिन अधिकतर गनमैन मोबाइल फोन में व्यस्त रहते हैं या ड्यूटी से नदारद रहते हैं। उन्होंने कहा कि डर का आलम ऐसा है कि गवाह कोर्ट में मुकर जाते हैं।

FIR दर्ज, आरोपियों की तलाश जारी

सिविल लाइन थाना पुलिस ने प्रदीप उर्फ गट्टा और उसके भाई पर IPC की धाराओं 232, 296 और 351(3) के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है और वकील की सुरक्षा बढ़ाने के आदेश दिए गए हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.