Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

किसानों को बड़ी राहत, रेलवे को बूस्ट:  मोदी कैबिनेट के 6 धमाकेदार फैसले

नई दिल्ली | मोदी सरकार ने किसानों और रेलवे क्षेत्र के लिए 6 अहम फैसलों को मंजूरी दी है, जो देश के इंफ्रास्ट्रक्चर और कृषि क्षेत्र के लिए गेमचेंजर साबित हो सकते हैं। इन फैसलों का उद्देश्य सहकारी विकास को बढ़ावा देना, फूड प्रोसेसिंग को आधुनिक बनाना, और रेलवे नेटवर्क को मजबूती देना है।

किसानों को राहत – NCDC को ₹2000 करोड़ की नई योजना

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी दी कि राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (NCDC) को 2025-26 से 2028-29 तक ₹2000 करोड़ की अनुदान सहायता देने की योजना को कैबिनेट ने मंजूरी दी है। यह योजना सीधे तौर पर देश के 94% किसानों को फायदा पहुंचाएगी।

PM किसान संपदा योजना को मिला नया बजट

प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना (PMKSY) के तहत बजट बढ़ाकर अब ₹6520 करोड़ कर दिया गया है।

  • ₹1000 करोड़ की राशि फूड टेस्टिंग लैब और इरिडिएशन यूनिट्स की स्थापना पर खर्च होगी।
  • योजना के तहत 50 फूड इरिडिएशन यूनिट और 100 NABL-मान्यता प्राप्त लैब स्थापित होंगी।
  • ₹920 करोड़ विभिन्न अवसंरचना योजनाओं के लिए अलग से दिए जाएंगे।

रेलवे का मेगा प्लान – 574 किमी नए ट्रैक

रेलवे क्षेत्र में भी कैबिनेट ने इटारसी से नागपुर के बीच चौथी रेल लाइन को मंजूरी दी है।
इसके अलावा, चार मल्टीट्रैकिंग प्रोजेक्ट्स को मंजूरी मिली है, जो महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, बिहार, ओडिशा, झारखंड और पश्चिम बंगाल के 13 जिलों को जोड़ेंगे। इससे रेलवे नेटवर्क में 574 किमी की बढ़ोतरी होगी और ट्रेनों की रफ्तार और समयबद्धता में सुधार आएगा।

सरकार के फैसले – विकास को नई दिशा

सरकार के ये फैसले किसानों को आत्मनिर्भर बनाने और ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि आधारित उद्योग को बढ़ावा देने में सहायक होंगे। साथ ही रेलवे नेटवर्क का विस्तार परिवहन व्यवस्था को अधिक कुशल बनाएगा।

मोदी कैबिनेट का यह पैकेज एक साथ कृषि, सहकारिता और इंफ्रास्ट्रक्चर को गति देने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

बल्लभगढ़ में छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या, आरोपी पति फरार

Summer express, फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पल्ला थाना क्षेत्र की पंचशील कॉलोनी पार्ट-2 में एक व्यक्ति पर अपनी छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, जबकि पुलिस ने मामला...

मावां-धीयां सत्कार योजना के फॉर्म भरते समय दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बेहोश, अस्पताल में भर्ती

Summer express, फतेहगढ़ साहिब। सरहिंद में वीरवार को मावां-धीयां सत्कार योजना के तहत आवेदन फॉर्म भरने के दौरान दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद वे बेहोश होकर गिर पड़ीं। घटना के बाद मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों महिलाओं को उपचार के लिए फतेहगढ़ साहिब के सिविल अस्पताल...

कन्नड़ अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर कारोबारी का शव मिला, आत्महत्या की आशंका

Summer express, बेंगलुरु । कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर पर एक कारोबारी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। राजराजेश्वरी नगर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना को पुलिस प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। मृतक की पहचान वैशाख के रूप में हुई है, जो पिछले करीब एक...

सेब सीजन-2026: शिमला में परिवहन, यातायात और विपणन व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट

शिमला, 25 जून-: जिला शिमला में सेब सीजन-2026 के सफल एवं सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में वीरवार को वर्चुअल समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सेब परिवहन, यातायात प्रबंधन, मालभाड़ा निर्धारण, नियंत्रण कक्षों की स्थापना, श्रमिकों की उपलब्धता तथा पैकेजिंग सामग्री सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर...

होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल की नीलामी पर पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने घेरा सुक्खू सरकार को

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:  हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित वाइल्ड फ्लावर हॉल मामले को लेकर सियासत फिर गरमा गई है। मंडी में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर बड़ा हमला बोला है। मंडी में मीडिया से बातचीत के दौरान जयराम ने कहा कि भाजपा ने न तो पहले हिमाचल बेचने की इजाजत किसी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.