Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

आपदा में अवसर तलाश रही सरकार : जयराम ठाकुर

Shimla, 31 July

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने राज्य सरकार पर आपदा प्रबंधन में पूरी तरह विफल रहने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आपदा से प्रभावित लोग अपने पैसों से सड़कें खुलवा रहे हैं, जबकि सरकार और कांग्रेस नेता इसका श्रेय लेने में लगे हैं।

जयराम ठाकुर ने शिमला में जारी बयान में कहा कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में जेसीबी और एलएनटी मशीनें समाजसेवियों द्वारा दान दी गई हैं और डीज़ल का खर्चा स्थानीय लोग उठा रहे हैं। इसके बावजूद कांग्रेस नेता लोक निर्माण विभाग पर दबाव बनाकर इन कार्यों का बिल अपने नाम करवाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने इसे ‘शर्मनाक’ करार दिया।नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि देजी गांव में 11 लोगों की मौत के बाद भी एक महीने तक सरकारी मशीनें नहीं भेजी गईं। सड़कें बंद होने से सेब, फूल और अन्य कृषि उत्पाद समय पर बाजार तक नहीं पहुंच पा रहे, जिससे किसानों को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है।

जयराम ठाकुर ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि चार दिन की कैबिनेट बैठक में न संस्थान खोलने का निर्णय हुआ और न ही रोजगार सृजन पर कोई नीति बनी। इसके बजाय सैकड़ों संस्थान बंद कर दिए गए। उन्होंने कहा कि सरकार आपदा प्रबंधन की बजाय अपने ‘मित्रों और सहयोगियों’ को लाभ पहुंचाने में ही व्यस्त है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

एचआरटीसी परिचालक से घर से ही फर्जी चेकिंग रिपोर्ट भरवा रहे इंस्पेक्टर, वीडियो वायरल

Summer express/मंडी, धर्मवीर-: हिमाचल पथ परिवहन निगम के मंडी डिवीजन में फर्जी चेकिंग का एक और मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में आरोप लगाया गया है कि एक इंस्पेक्टर ने धर्मशाला-कुल्लू रूट पर तैनात परिचालक से ड्यूटी के दौरान नहीं बल्कि घर पर बैठकर ही फर्जी चेकिंग भरवाई।...

फरीदाबाद के युवक की पत्नी के सामने गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Summer express, फर्रुखाबाद । उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में हरियाणा के एक युवक की पत्नी और मासूम बेटे के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर कार से मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश...

पंचकूला में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, कई वाहन और मकान क्षतिग्रस्त

Summer express, पंचकूला। सेक्टर-15 में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के अनियंत्रित होने से बड़ा हादसा हो गया। स्कॉर्पियो ने पहले सड़क से गुजर रही एक कार को टक्कर मारी, इसके बाद लोहे का गेट, ग्रिल और सुरक्षा कक्ष तोड़ते हुए एक मकान के बाहर खड़ी एसयूवी में जा घुसी। हादसे में कई वाहनों और संपत्ति को...

5.19 करोड़ की विकास परियोजनाओं का पलवल में शिलान्यास, सभी वार्डों में होगा समान विकास

Summer express, सुंदर कुंडू , पलवल। हरियाणा सरकार में खेल एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम ने सोमवार को पलवल शहर के वार्ड नंबर-10 स्थित कुसलीपुर क्षेत्र में करीब 5.19 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। नारियल फोड़कर कार्यों की शुरुआत करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार शहर के हर वार्ड में समान...

पंचकूला में मंत्री के सस्पेंशन आदेश पर भी नहीं हुई पुलिस कार्रवाई

Summer express, पंचकूला। दहेज उत्पीड़न के एक मामले में हरियाणा सरकार के मंत्री कृष्णलाल पंवार द्वारा महिला थाना की एसएचओ और जांच अधिकारी एएसआई को तत्काल निलंबित करने के निर्देश दिए जाने के बावजूद एक सप्ताह बाद भी कार्रवाई नहीं हुई है। पुलिस विभाग ने दोनों अधिकारियों को निलंबित करने के बजाय पहले विभागीय जांच...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.