मुंबई | अगर आप सोने-चांदी के गहनों की खरीदारी या निवेश की योजना बना रहे हैं, तो यह आपके लिए सही समय हो सकता है। 1 अगस्त को देशभर में कीमती धातुओं की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है।
सोना 0.39% टूटकर ₹98,380 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जबकि चांदी में 0.23% की गिरावट के बाद इसका भाव ₹1,09,714 प्रति किलोग्राम हो गया है।
रांची सर्राफा बाजार के रेट
- 22 कैरेट सोना: ₹93,400 प्रति 10 ग्राम
- 24 कैरेट सोना: ₹98,070 प्रति 10 ग्राम
- चांदी: ₹1,25,000 प्रति किलो
दिल्ली बाजार में भी गिरावट
- 99.9% शुद्धता वाला सोना ₹500 की गिरावट के बाद ₹98,020 प्रति 10 ग्राम
- 99.5% शुद्धता वाला सोना ₹400 गिरकर ₹97,800 प्रति 10 ग्राम
- चांदी ₹2,000 टूटकर ₹1,12,000 प्रति किलो पर पहुंच गई
विशेषज्ञों के अनुसार, रुपये की मजबूती और अंतरराष्ट्रीय दबाव के चलते सोने-चांदी के दामों में यह गिरावट आई है। ऐसे में त्योहारी सीजन से पहले यह एक बेहतर खरीदारी का अवसर हो सकता है।