Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अनिल अंबानी पर ED की बड़ी कार्रवाई, लोन फ्रॉड केस में समन

मुंबई | उद्योगपति अनिल अंबानी की कानूनी मुश्किलें और गहरा गई हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उन्हें ₹17,000 करोड़ के लोन फ्रॉड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में समन जारी किया है। अंबानी को 5 अगस्त को दिल्ली स्थित ED मुख्यालय में पूछताछ के लिए पेश होने को कहा गया है। यह समन प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत भेजा गया है।

इससे पहले, पिछले सप्ताह रिलायंस ग्रुप से जुड़ी 35 लोकेशनों पर ED ने छापेमारी की थी। जांच एजेंसी इस केस में लगभग 50 कंपनियों और 25 व्यक्तियों की भूमिका की जांच कर रही है।

SEBI की रिपोर्ट से चौंकाने वाले खुलासे

मार्केट रेगुलेटर SEBI ने ED, NFRA और IBBI को भेजी अपनी रिपोर्ट में रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर (R-Infra) द्वारा की गई कथित फंड डायवर्जन का जिक्र किया है। रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने इंटर-कॉर्पोरेट डिपॉजिट (ICD) के माध्यम से बड़ी रकम CLE Pvt Ltd नाम की एक छिपी हुई रिलेटेड पार्टी को ट्रांसफर की।

SEBI की जांच में यह सामने आया कि:

  • ₹8,300 करोड़ से अधिक के लेन-देन CLE से जुड़े हुए थे।
  • FY17-FY21 के दौरान R-Infra ने ₹10,110 करोड़ की रकम राइट ऑफ की।
  • CLE को जानबूझकर रिलेटेड पार्टी के रूप में घोषित नहीं किया गया, जिससे कंपनी ऑडिट और शेयरहोल्डर अप्रूवल से बच सके।

रिलायंस ग्रुप का पक्ष

रिलायंस ग्रुप ने SEBI की रिपोर्ट को “भ्रामक और सनसनीखेज” करार देते हुए कहा कि संबंधित जानकारी पहले ही सार्वजनिक की जा चुकी है। कंपनी के प्रवक्ता के मुताबिक CLE को लेकर ₹6,500 करोड़ के एक्सपोजर का मामला सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज की मध्यस्थता से निपटाया गया है और इसकी जानकारी बॉम्बे हाईकोर्ट में भी दी गई है।

क्या है आगे?

ED के साथ-साथ SEBI, NFRA और IBBI इस पूरे मामले की स्वतंत्र जांच कर रही हैं। सूत्रों के अनुसार, यदि आरोप सिद्ध होते हैं तो यह देश के कॉर्पोरेट इतिहास का सबसे बड़ा फाइनेंशियल फ्रॉड साबित हो सकता है।

इस मामले में अनिल अंबानी का प्रमोटर कनेक्शन, उनकी पूर्व भूमिकाएं और CLE के साथ उनकी कथित संबद्धता जांच के दायरे में है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.