Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कनाडा में रह रहे भारतीयों को बड़ी छूट : क्या अब पैरेंट्स भी रह सकेंगे साथ?

नई दिल्ली/टोरंटो  |  कनाडा में रह रहे भारतीयों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। कनाडा सरकार ने Parent and Grandparent Sponsorship Program (PGP) के तहत एक नई पहल की घोषणा की है, जिसके जरिए देश में मौजूद नागरिक और स्थायी निवासी (PR) अब अपने माता-पिता और दादा-दादी को स्थायी निवास (PR) दिलाकर अपने साथ कनाडा में बसा सकेंगे। यह स्कीम साल 2025 में लागू होगी और इसके लिए IRCC (कनाडाई इमिग्रेशन एजेंसी) ने आमंत्रण भेजने शुरू कर दिए हैं।

क्या है प्रोग्राम और कैसे मिलेगा मौका?

इस स्कीम के तहत उन लोगों को आवेदन की अनुमति मिलेगी, जिन्होंने 2020 में रुचि पत्र (Interest to Sponsor) भरा था। इन्हीं लोगों को 28 जुलाई 2025 से ईमेल इनविटेशन भेजे जा रहे हैं। कुल 17,860 आमंत्रण भेजे जा रहे हैं, जिनमें से पहले 10,000 आवेदन ही फाइनल रूप से स्वीकार किए जाएंगे।

कब तक कर सकते हैं आवेदन?

  • आवेदन की आखिरी तारीख: 9 अक्टूबर 2025
  • आवेदन केवल ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत ही PR पोर्टल से ही भरे जाएंगे।
  • यदि माता-पिता या दादा-दादी स्वयं भी PR के लिए आवेदन करना चाहें, तो उन्हें अलग से पोर्टल पर अकाउंट बनाना होगा।

पात्रता की शर्तें:

  • स्पॉन्सर कनाडा का नागरिक या स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • पिछले तीन वर्षों की आय निर्धारित मानकों पर होनी चाहिए।
  • परिवार के सभी सदस्यों का भरण-पोषण करने की आर्थिक क्षमता होनी चाहिए।

नहीं मिला इनविटेशन? फिर भी है विकल्प

अगर किसी को PGP स्कीम के लिए इनविटेशन नहीं मिला, तो वो Super Visa के लिए आवेदन कर सकते हैं। सुपर वीजा के जरिए माता-पिता या दादा-दादी 5 साल तक कनाडा में रह सकते हैं, जिसे आगे 2 साल तक बढ़ाया जा सकता है।

भारतीयों के लिए खास मौका

कनाडा में भारतीय मूल के लोगों की बड़ी आबादी है। यह स्कीम उनके लिए अपने माता-पिता को अपने साथ बसाने का एक सुनहरा अवसर लेकर आई है। इससे न सिर्फ परिवार एकजुट रह सकेगा बल्कि बुजुर्गों को बेहतर जीवन भी मिलेगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

HRTC पेंशनर्स को हर माह मिलेगी पेंशन, डेफर वेतन बहाल..CM सुक्खू ने वित्तीय सुधारों के बीच विपक्ष पर साधा निशाना

Summer express/शिमला, संजू-:  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार को सचिवालय में वित्त विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और एचआरटीसी पेंशनर्स के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक की।बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने प्रदेश की वित्तीय स्थिति,कर्मचारियों के लंबित मामलों और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने दावा किया कि...

असंध में गरजे दीपेंद्र हुड्डा, NEET पेपर लीक से महंगाई तक सरकार पर साधा निशाना

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल। रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने रविवार को करनाल के असंध में आयोजित कार्यक्रम के दौरान केंद्र और हरियाणा सरकार पर कई मुद्दों को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने NEET पेपर लीक, बढ़ती महंगाई, किसानों की समस्याएं, अवैध कॉलोनियों और लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़े मामलों को उठाते हुए...

65-70 वर्ष के पेंशनरों को अगले माह मिलेगा एरियर, मुख्यमंत्री ने वेतन स्थगन आदेश में दी राहत

शिमला- : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को वित्त विभाग की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए राज्य की वित्तीय स्थिति का विस्तृत आकलन किया। बैठक में उन्होंने स्पष्ट किया कि वेतन स्थगन संबंधी अधिसूचना अब केवल मुख्यमंत्री पर लागू रहेगी, जबकि अन्य कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए इसे वापस लेने...

नीति आयोग की बैठक में पंजाब की उपलब्धियों का रिपोर्ट कार्ड पेश करेंगे सीएम मान

Summer express, चंडीगढ़| मुख्यमंत्री भगवंत मान 11 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल बैठक में पंजाब सरकार की विभिन्न विकास योजनाओं और उपलब्धियों को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करेंगे। इस दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, सिंचाई और औद्योगिक विकास से जुड़े प्रमुख कार्यों का विस्तृत ब्यौरा रखा...

बंगाल में रेलवे विस्तार को मिली रफ्तार, 1 लाख करोड़ के 61 प्रोजेक्ट्स को मंजूरी

Summer express, कोलकाता | पश्चिम बंगाल में रेलवे आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार ने बड़े पैमाने पर विकास योजनाओं को मंजूरी दी है। रेल मंत्रालय ने राज्य में 61 रेल परियोजनाओं पर काम शुरू करने की घोषणा की है, जिन पर करीब एक लाख करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। इन...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.