Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा कैबिनेट में बड़ा धमाका: 3000 करोड़ की मंडी, HKRN कर्मचारियों को तोहफा

चंडीगढ़ |  हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में आज चंडीगढ़ स्थित सिविल सचिवालय में कैबिनेट बैठक आयोजित की गई। बैठक के बाद सीएम सैनी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी कि कुल 21 एजेंडों पर चर्चा हुई, जिनमें से 17 को मंजूरी मिल गई।

सीएम ने बताया कि हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र 22 अगस्त से शुरू होगा। इसकी अवधि का फैसला बिजनेस एडवाइजरी कमेटी (BAC) की बैठक में किया जाएगा।

HKRN कर्मचारियों के लिए एसओपी को मंजूरी

बैठक में हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के तहत लगे कर्मचारियों के लिए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) को मंजूरी दे दी गई है, जिससे हजारों संविदाकर्मियों को प्रशासनिक सहूलियत मिल सकेगी।

गन्नौर में बनेगी अंतरराज्यीय मंडी

मुख्यमंत्री ने बताया कि गन्नौर में एक विश्व स्तरीय अनाज मंडी बनाई जाएगी, जिस पर करीब 3000 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह मंडी सिर्फ हरियाणा ही नहीं, बल्कि पड़ोसी राज्यों के किसानों को भी लाभ पहुंचाएगी।

नाबार्ड से 1850 करोड़ का लोन मंजूर

कैबिनेट ने नाबार्ड से 1850 करोड़ रुपये के ऋण को मंजूरी दी है, जिसे राज्य सरकार की गारंटी पर लिया जाएगा। यह राशि बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में खर्च की जाएगी।

पूर्व विधायकों को चिकित्सा भत्ता

राज्य सरकार ने 60 वर्ष से अधिक आयु के पूर्व विधायकों को बड़ी राहत दी है। उन्हें अब हर महीने 10,000 रुपये का चिकित्सा भत्ता मिलेगा।

एग्रो मॉल एलॉटीज को राहत

कैबिनेट ने विवाद समाधान-2 योजना के तहत एग्रो मॉल एलॉटीज को राहत देने का निर्णय भी लिया। तय समय में एलॉटमेंट न मिलने पर अब उन्हें 7% की दर से ब्याज मिलेगा।

इन फैसलों से जहां किसानों और पूर्व जनप्रतिनिधियों को सीधा लाभ मिलेगा, वहीं सरकारी कर्मचारियों और बुनियादी ढांचे के विकास के मोर्चे पर भी सरकार ने अहम कदम उठाए हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.