Facebook-f Youtube X-twitter

हरियाणा सरकार लाएगी 24,800 भर्तियां, ग्रुप D एग्जाम सितंबर में

चंडीगढ़ | हरियाणा के सरकारी नौकरी की राह देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मीडिया सचिव प्रवीण अत्रेय ने जानकारी दी है कि राज्य में ग्रुप C और ग्रुप D के कुल 24,800 पदों पर जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है।

HSSC के ज़रिए होगी भर्ती प्रक्रिया

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) द्वारा इन भर्तियों के लिए कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) आयोजित किया जाता है। ग्रुप-C की परीक्षा 26 और 27 जुलाई को सफलतापूर्वक हो चुकी है, जिसमें लगभग 12.22 लाख अभ्यर्थियों ने भाग लिया। अब ग्रुप-D की परीक्षा सितंबर में कराए जाने की संभावना है। अधिकारियों का अनुमान है कि इस परीक्षा के लिए करीब 17 लाख उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

इन पदों पर होगी सीधी भर्ती

ग्रुप-C के तहत जूनियर इंजीनियर, क्लर्क, आबकारी एवं कराधान निरीक्षक, लेखा परीक्षक, सहायक प्रबंधक, पटवारी, पुरुष एवं महिला पुलिस कांस्टेबल जैसे पद शामिल हैं। वहीं ग्रुप-D में चपरासी, माली, सहायक, रसोइया, पशु परिचारक और जलवाहक जैसे पदों पर भर्ती की जाएगी।

सरकारी नौकरी की राह अब और आसान

हरियाणा सरकार का यह कदम युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्रदान करेगा। खास बात यह है कि भर्ती पूरी तरह पारदर्शी प्रक्रिया के जरिए की जाएगी, जिससे योग्य उम्मीदवारों को लाभ मिलेगा।

युवाओं को सलाह है कि वे CET से संबंधित अपडेट पर नजर रखें और परीक्षा की तैयारी में जुट जाएं, क्योंकि यह मौका सरकारी नौकरी की ओर बड़ा कदम हो सकता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नासिक TCS धर्मांतरण-उत्पीड़न केस: फरार HR निदा खान गर्भवती, कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका

Summer express,नासिक | महाराष्ट्र के नासिक स्थित टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) में कथित जबरन धर्मांतरण और यौन उत्पीड़न मामले में फरार चल रही एचआर मैनेजर निदा खान को लेकर नया मोड़ सामने आया है। जानकारी के अनुसार, आरोपी की लोकेशन मुंबई में मिलने की बात सामने आई है और उसने अदालत में अग्रिम जमानत याचिका...

हरियाणा निकाय चुनावों पर रोक की मांग खारिज, 10 मई को मतदान का रास्ता साफ

Summer express,चंडीगढ़ |हरियाणा में आगामी नगर निगम और स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर चल रहे विवाद पर कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने कांग्रेस की उस याचिका को खारिज कर दिया है जिसमें राज्य में निकाय चुनावों पर रोक लगाने और वार्डबंदी प्रक्रिया को दोबारा कराने की मांग की गई...

नारनौल में पटवारी रिश्वत लेते गिरफ्तार, एसीबी गुरुग्राम की कार्रवाई में 7 हजार बरामद

Summer express,चंडीगढ़ |हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो , गुरुग्राम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चकबंदी विभाग, नारनौल में तैनात पटवारी प्रदीप कुमार को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी पर जमीन से जुड़े रिकॉर्ड में नाम दर्ज करने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है। एसीबी के अनुसार, इस...

टोहाना में गैस एजेंसी पर बड़ी कार्रवाई : CM फ्लाइंग और फूड सप्लाई विभाग की रेड में अनियमितताएं उजागर

Summer express, फतेहाबाद|हरियाणा के फतेहाबाद जिले के टोहाना स्थित डांगरा रोड पर एक रसोई गैस एजेंसी पर देर रात CM फ्लाइंग और खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान स्टॉक और रिकॉर्ड में गंभीर अनियमितताएं सामने आने के बाद एजेंसी को मौके पर ही सील कर दिया गया। जानकारी...

हरियाणा महिला आयोग की सख्ती: गायक मासूम शर्मा को नोटिस, 18 अप्रैल को करनाल में पेश होने के निर्देश

Summer express,करनाल  | हरियाणा राज्य महिला आयोग ने गायक मासूम शर्मा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें नोटिस जारी कर 18 अप्रैल को करनाल में आयोग के समक्ष पेश होने के निर्देश दिए हैं। मामला एक कार्यक्रम के दौरान कथित रूप से आपत्तिजनक भाषा और मंच से अभद्र शब्दों के इस्तेमाल से जुड़ा है। महिला...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.