Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कर्नाटक के उडुपी में सड़क हादसा, कार की टक्कर से आरएसएस के वरिष्ठ नेता की मौत

Summer express, उडुपी। कर्नाटक के उडुपी जिले में सोमवार सुबह सड़क हादसे में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता गुरुदास शेनॉय की मौत हो गई। 65 वर्षीय शेनॉय साइकिल से सड़क पार कर रहे थे, तभी उडुपी से कुंडापुरा की ओर जा रही एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसा कोटा चौराहे के पास हुआ।

पुलिस के अनुसार, मृतक गुरुदास शेनॉय उडुपी जिले के कोटा मानुरू के निवासी थे। दुर्घटना के समय वह साइकिल से अमृतेश्वरी मंदिर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उनकी साइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार अनियंत्रित होकर पलट गई।

हादसे में कार चालक को गंभीर चोटें आईं। उसे उपचार के लिए ब्रह्मवर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

होशियारपुर-टांडा रोड पर भीषण हादसा, ट्रक की टक्कर से 26 वर्षीय युवक की मौत

Summer express, होशियारपुर। होशियारपुर-टांडा रोड पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, युवक अपने डेढ़ साल के बच्चे को साथ लेकर महाराजा पैलेस की ओर जा रहा था। रास्ते में किसी कारणवश उसे रुकना पड़ा, जिसके बाद उसने अपनी एक्टिवा सड़क किनारे खड़ी कर ली। युवक...

कर्नाटक के उडुपी में सड़क हादसा, कार की टक्कर से आरएसएस के वरिष्ठ नेता की मौत

Summer express, उडुपी। कर्नाटक के उडुपी जिले में सोमवार सुबह सड़क हादसे में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता गुरुदास शेनॉय की मौत हो गई। 65 वर्षीय शेनॉय साइकिल से सड़क पार कर रहे थे, तभी उडुपी से कुंडापुरा की ओर जा रही एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसा कोटा चौराहे के...

धर्मशाला में पैराग्लाइडिंग के दौरान बड़ा हादसा,विदेशी पर्यटक की गई जान

खनियारा में पैराग्लाइडिंग हादसा, एक विदेशी की मौत, दूसरा सुरक्षित Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-: हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में पैराग्लाइडिंग के दौरान हुए हादसे में बुल्गारिया के एक पर्यटक की मौत हो गई, जबकि उसके साथ उड़ान भर रहा दूसरा विदेशी नागरिक सुरक्षित बचा लिया गया। हादसा 25 अक्टूबर को खनियारा के राइजिंग स्टार पीक...

हरियाणा में 10,757 गेस्ट टीचरों का आंदोलन तेज, नियमितीकरण की मांग पर चंडीगढ़ कूच

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा के सरकारी स्कूलों में लंबे समय से सेवाएं दे रहे 10,757 अतिथि अध्यापकों का आंदोलन तेज हो गया है। नौकरी नियमित कराने और अन्य मांगों को लेकर शिक्षकों की न्याय रैली सोमवार को दूसरे दिन भी जारी रही। रविवार को कुरुक्षेत्र के पिपली स्थित ताज पार्क से चंडीगढ़ के लिए पैदल...

फरीदाबाद के मुजेरी गांव में अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर, 10 डीपीसी समेत कई निर्माण ध्वस्त

Summer express, फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) विभाग ने कार्रवाई करते हुए गांव मुजेरी की राजस्व संपदा में विकसित की जा रही करीब चार एकड़ की अनधिकृत कॉलोनी में तोड़फोड़ की। विभाग की टीम ने बुलडोजर की मदद से 10 डीपीसी, दो पक्के निर्माण और दो चारदीवारी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.