Facebook-f Youtube X-twitter

भारत पर ट्रंप कैंप का वार: रूस से तेल खरीद को बताया युद्ध की फंडिंग

नई दिल्ली |  अमेरिका और भारत के बीच व्यापारिक और रणनीतिक रिश्तों में एक बार फिर तल्खी देखने को मिल रही है। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने के ऐलान के बाद अब उनके शीर्ष सलाहकार स्टीफन मिलर ने भारत पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

रविवार को एक साक्षात्कार में स्टीफन मिलर ने कहा कि भारत रूस से तेल खरीदकर यूक्रेन युद्ध को “अप्रत्यक्ष रूप से फंड” कर रहा है। उन्होंने यह भी दावा किया कि डोनाल्ड ट्रंप भारत के इस रवैये से सहमत नहीं हैं और चाहते हैं कि भारत रूस से तेल खरीद बंद करे।

मिलर ने यह भी कहा कि भारत और चीन मिलकर रूस से बड़े पैमाने पर तेल खरीद रहे हैं, जिससे रूस को यूक्रेन के खिलाफ जंग में आर्थिक मदद मिल रही है। उनका कहना था कि “लोग यह जानकर चौंक जाएंगे कि इस मुद्दे पर भारत चीन के साथ खड़ा है।”

हालांकि भारत पहले ही साफ कर चुका है कि वह राष्ट्रीय हितों को ध्यान में रखते हुए रूस से तेल खरीदता रहेगा। अभी तक भारत सरकार या वाशिंगटन स्थित भारतीय दूतावास की ओर से इस बयान पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। लेकिन सूत्रों का कहना है कि अमेरिका के दबाव के बावजूद भारत अपनी ऊर्जा नीति पर कायम रहेगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.